RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

लोक जनशक्ति पार्टी रा भोजपुर का समीक्षा और विस्तार को लेकर हुई बैठक!बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन से चिराग पासवान मुख्यमंत्री बनेंगे:प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 03 अगस्त।आज लोकजनशक्ति पार्टी रा भोजपुर का जिला संगठन समीक्षा और विस्तार को लेकर बैठक किया गया।जिसकी अध्यक्षता जिलाअध्यक्ष राजेश्वर पासवान मंच संचालन सुरेन्द्र आजाद ने किया।जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ,प्रदेश संगठन मंत्री रवीन्द्र सिंह, जिला प्रभारी संजय सिंह ,सह प्रभारी सरूण पासवान मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने संगठन को मजबूत और विस्तार पर बल दिया और कहा की बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन का सपना को पूरा करना है तो हमें 2025 में बिहार के सीएम चिराग पासवान जी को बनाना होगा तभी जाकर बिहार के गरीब गुरबा किसान मजदूरों और युवाओं को रोजगार मिल पाएगा इसके साथ ही जिला के प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि संगठन जितना मजबूत होगा उतना ही हमें 2025 में इंडियन गठबंधन की भागीदारी मजबूत मिलेगी।बिहार को तरक्की और उन्नति की राह पर लाना है तो बिहार में हमारे लोग जनशक्ति पार्टी रामविलास की सरकार बनानी जरूरी है। जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने जिले के सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्षों को अपने अपने संगठन को मजबूत करने को कहा।उन्होंने कहा की अगर हमारा संगठन मजबूत होगा तो हमारी पार्टी मजबूत होगी और हमारी पार्टी मजबूत होगी तो हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का हाथ मजबूत होगा। मंच पर उपस्थित लोगों में संसदीय बोर्ड के जिला अध्यक्ष शशिकांत त्रिपाठी, एसटीएस के जिलाध्यक्ष मनोज पासवान, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पिंटू तिवारी,महिला सेल के जिलाध्यक्ष लालती जी ,किसान के जिला अध्यक्ष गेंदा सिंह उर्फ राजेश सिंह, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद, संस्कृति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रमेश रेशमिया, जिला संगठन मंत्री कमलेश सिंह तोमर , विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष धीरज कुमार,कुसुम देवी, हेमा सिंह , लल्लन यादव ,संतोष पासवान, विनोद कुमार, संजू पासवान, राजीव रंजन सिंह, राजेश उपाध्याय,बबलू सिंह बाबुआन,चंदेश्वर राय अधिवक्ता, प्रेम प्रकाश, मनोज कुमार उपाध्याय, बसंत पासवान, हरे राम, नरेंद्र कुमार शर्मा, तारक नाथ सिंह उपस्थित थे।

Related posts

महिलाओं को भा रहे “अशोक भाई साड़ी वाला”! साड़ियों के विशाल संग्रह है इनके आकर्षण का केंद्र।

rktvnews

पूर्वोत्तर सीमा पर दो अभियानों में डीआरआई ने 76 किलोग्राम मेथम्फेटामाइन की गोलियां जब्त कीं।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

दरभंगा:प्रमंडलीय आयुक्त कौशल किशोर ने नीलाम पत्र वादों की गहन समीक्षा की।

rktvnews

शिक्षक नियुक्ति परीक्षा को लेकर मुख्य सचिव ने की बैठक।

rktvnews

उज्जैन: 10 करोड़ से अधिक की लागत से महाराजवाड़ा बनेगा हेरिटेज होटल।

rktvnews

Leave a Comment