RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

चतरा:उपायुक्त आज “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के पांचवे दिन हंटरगंज प्रखण्ड के डाहा पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे।

उपायुक्त ने आमजनों के बीच पौधा व लाभुकों के बीच योजनाओं का स्वीकृति पत्र और चेक का किया वितरण।

चतरा/झारखंड 30 नवंबर।आज उपायुक्त अबु इमरान हंटरगंज प्रखण्ड के डाहा पंचायत में आयोजित आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होने कार्यक्रम में सभी विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। इसके पश्चात कल्याण मंच से उन्होने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया। वहीं असहाय व गरीब लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया और कार्यक्रम में आये आमजनों को पौधा देकर उनका स्वागत किया। वहीं जेएसएलपीएस के सखी दीदीयों के बीच चेक व लाभुकों के बीच योजनाओं की स्वीकृति पत्र का वितरण किया ।
उन्होने कल्याण मंच से सभी को संबोधित करते हुए कहा यह कार्यक्रम राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। सभी आम जनों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में अपने पंचायत में होने वाले कार्यक्रम में पहुंच सरकार द्वारा संचालित महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ ले। साथ ही मौके पर उपस्थित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को कहा यह सुनिश्चित किया जाय कि सभी पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ मिले। यह कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण स्तर व सुदूरवर्ती क्षेत्र से जो लाभुक मुख्यालय नहीं पहुंच पाते है उन्हे लाभान्वित करने का है।
उक्त मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी हंटरगंज, हंटरगंज प्रखण्ड प्रमुख, डाहा पंचायत के मुखिया समेत अन्य उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा;04 मार्च को संयुक्त श्रम भवन के कार्यालय परिसर में किया जाएगा जॉब कैम्प का आयोजन।

rktvnews

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद और आयुष मंत्रालय ने एकीकृत चिकित्सा के क्षेत्र में स्वास्थ्य अनुसंधान पर सहयोगी और सहकारी गति के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

rktvnews

भोजपुर:राज्य स्तरीय रस्साकसी प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण से हुआ समापन, पटना ने वैशाली को हराया, बना चैंपियन।

rktvnews

जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में बंदी दरबार का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:चित्रांश समिति ने बेसहारा लोगों के बीच बांटे कंबल।

rktvnews

गला कटे तत्काल : डॉ. सत्यवान सौरभ

rktvnews

Leave a Comment