RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाख बुद्ध पूर्णिमा “2568वीं पवित्र बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव।

RKTVNEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश) 23 मई।मध्यप्रदेश के राजधानी भोपाल में वैशाख बुद्ध पूर्णिमा के पूर्व संध्या पर सर्वधर्म के धर्माचार्य ओर अनुयाईओ ने विश्व शांति एवं कल्याण के लिए सामुहिक मंगल मैत्री वंदना कर दिखाई सामुहिक सद्भावना की झलक।
शांति एवं सद्भभावना बौद्ध संस्कृति की पहचान -बौद्धधर्म गुरु भंते शाक्यपुत्र सागर बुद्धवार को बुद्धभूमि महाविहार मोनेस्ट्री, चुनाभट्टी भोपाल में दी बुद्धभूमि धम्मदूत संघ के द्वारा तथागत भगवान बुद्ध की त्रिगुण पावन जन्म, बुद्धत्व और महापरिनिर्वाण, वैशाख बुद्ध पूर्णिमा महाउत्सव,को “2568वीं पवित्र बुद्ध जयंती समारोह-2024″ के बुद्ध पूर्णिमा महाउत्सव के पूर्व संध्या पर विश्व शांति एवं कल्याण लिए के सर्वधर्म के धर्मगुरु ओर बौद्ध अनुयाई के द्वारा सैंकड़ों दीप प्रज्ज्वलित कर सामुहिक मंगल मैत्री वंदना का आयोजन किया गया .जिसमे भोपाल शहर के सम्मानित ईसाई धर्मगुरु आर्च बिशफ फादर दुरईराज, मुस्लिम बोहरा समाज से शेख मुर्तुजा अली, हाजी मोहमद हारून ,अध्यक्ष, जमीयत उलमा, शिख धर्म से गुरुचरण सिंह अरोरा ,हिन्दू धर्म से स्वामी अनिलंद महाराज ,पंडित महेंद्र शर्मा ,जैन धर्म से राजेंद्र कोटरी,प्रो मनोज जैन, भंते राहुलपुत्र, कैथोलिक पीआरो फादर एल्फ्रेड डिसुजा , शैली जी ,इमरान हारून, ब्रह्मकुमारी हेमा बहन, डॉ दिलीप नागल सभी ने सबका मंगल हो सबका कल्याण हो, सभी प्राणी सुखी हो की मंगल कामना के साथ सामुहिक मंगल मैत्री वंदना लेकर बुद्ध जयंती की मंगलकांमनाए प्रदान की।
सभी धर्म के धर्मगुरु ओर समाज के वरिष्ट सेवीओ को साधुवाद देते हुए बौद्धधर्म गुरु भंते शाक्यपुत्र सागर थेरो कहा की शांति एवं सद्भभावना बौद्ध संस्कृति की पहचान रही हैं। भगवान बुद्ध ने विश्व में शांति, सद्भभावना, मैत्री एवं मानवता का संदेश दिया. बौद्ध धर्म शैक्षिक मानव जीव के सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, आर्थिक एवं राजनैतिक क्षेत्रों में लोक कल्याण की शिक्षा देता है उन्होंने मानव लोक कल्याण की भावना को जन्म दिया और शान्ति का उपदेश देकर सबसे पहले पंचशील तत्वों के विषय में अवगत कराया ओर लोगों को समता समानता ,करुणा -प्यार के साथ रहना सिखाया। बौद्ध धर्म सुखमय जीवन बिताने का मार्ग प्रशस्त करता है और इसलिए यह भारत की ही देन है जो बौद्ध धर्म ने शांति और सद्भावना की स्थापना की पहल की ओर विश्व के अनेकों देशों ने भगवान बुद्ध के धर्म को अपनाकार अपने देश का राष्ट्र धर्म माना और बौद्ध धर्म का अनुसरण कर लोग अपने आप को धन्य समझते हैं।
वैशाख बुद्ध पूर्णिमा के पूर्व संध्या पर सभी सर्वधर्म के धर्माचार्य ओर बौद्ध अनुयाई के द्वारा विश्व शांति एवं कल्याण के लिए सामुहिक मंगल मैत्री वंदना कार्यक्रम में पूज्य भंते राहुलपुत्र, भंते सुमेध पुत्र, किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष, नगर निगम भोपाल, संजय गजभिए, संदीप वाकोड़े, धनंजय जंभुलकर, सुखदेव वाकोड़े, सुनीता सेजवाल सुशीला गजभिए, साधना भारती, रेखा मेश्राम ,प्रेमलता सिरोलिया और सैकड़ों की तादाद में लोग उपस्थित थे।

Related posts

पीयूष गोयल ने ‘भारत दाल’ ब्रांड के तहत एक किलोग्राम पैक के लिए 60 रुपये प्रति किलोग्राम और 30 किलोग्राम पैक के लिए 55 रुपये प्रति किलोग्राम पर सब्सिडी वाली चना दाल के बिक्री कार्यक्रम का शुभारम्भ किया

rktvnews

भोजपुर:”सभी के लिए स्वतंत्रता, समानता और न्याय” के तहत विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर ने मंडल कारा में आयोजित की जागरूकता शिविर।

rktvnews

गिरीडीह:आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत गांडेय प्रखंड के मेदनीसारे पंचायत के मध्य विद्यालय में उपस्थित स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं वरीय अधिकारियों के द्वारा आदि सेवा केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया।

rktvnews

वैशाली: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ब्रजगृहों का स्थलीय निरीक्षण।

rktvnews

भारतीय औषधि नियंत्रक ने चोट के न्यूनतम निशान के साथ त्वचा के घावों का उपचार करने के लिए पहले स्वदेशी रूप से विकसित पशुओं से निकाले गए टिश्यू इंजीनियरिंग स्कैफोल्ड को मंजूरी दी।

rktvnews

इंदौर:नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं का तेजी से सशक्तिकरण होगा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

rktvnews

Leave a Comment