RK TV News
खबरें
Breaking Newsआपदा

जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा राहत व बचाव कार्य जारी।

नैनीताल/उत्तराखंड 02 अगस्त।विगत 01 अगस्त की मध्य रात्रि से 02 अगस्त की प्रातः से जनपद में समस्त स्थानों पर वर्षा एवं अतिवृष्टि के कारण ग्राम ओखलढूंगा पट्टी अमगढी व डॉन परेवा में गधेरे का पानी व मलुवा आने पर जिलाधिकारी द्वारा त्वरित राहत एवं बचाव कार्याें के लिए टीमों को घटना स्थल पर किया रवाना।
जिलाधिकारी के निर्देशन में प्रभावित घटना स्थल से उपजिलाधिकारी राहुल साह ने बताया कि ओखलढूंगा, पटटी अमगढी व डॉन परेवा के गधेरे में पानी व मलुवा आने से 18 प्रभावित परिवारों को क्षति का आंकलन कर अहेतुक सहायता राशि मौके पर उपलब्ध कराई गई तथा कृषि भूमि एवं फसल की क्षति का आंकलन उद्यान एवं कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ ही बीमा कम्पनियों यथाशीघ्र कराकर राहत वितरण किया जायेगा। उपजिलाधिकारी ने कहा कि मौके पर प्रभावित परिवारों को 50 राशन किट वितरित किये गये।
उन्होंने बताया कि प्रभावित ग्राम में 02 गर्भवती महिलाओं का चिकित्सकों द्वारा चिकित्सकीय परीक्षण करने के उपरान्त उक्त दोनों महिलाओं को राजकीय चिकित्सालय रामनगर में भर्ती कराया गया तथा प्रभावित घरों में पानी भर जाने से ओखलढूंगा ग्राम के प्रभावित 8 से 10 परिवारों के लगभग 26 लोगों को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय ओखलढूंगा के भवन के कक्षों में अस्थाई रूप से रखा गया है।
उपजिलाधिकारी ने बताया कि किसी भी प्रकार की जनहानि, पशुहानि एवं भवनों की क्षति नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि प्रभावित ग्राम में आवागमन हेतु हल्द्वानी के अन्तर्गत भण्डारपानी-पाटकोट-ओखलढूंगा-अमोठा मोटर मार्ग तथा रामनगर के अन्तर्गत रामनगर- भण्डारपानी-अमगडी-बोहराकोट-ओखलढूंगा, अमगडी-पाटकोट व काण्डा-डान परेबा के मार्ग में मलवा आने से मार्ग बाधित हो गये हैं। उन्होंने कहा मार्ग को आवागमन हेतु सुचारू करने के लिए लोनिवि रामनगर की 02 जेसीबी तथा पीएमजीएसवाई हल्द्वानी की 01 जोसीबी मशीनों के माध्यम से मार्ग खोलने की कार्यवाही गतिमान है।

Related posts

भूमि विवाद एवं विधि-व्यवस्था को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

गढ़वा:झारखंड स्थापना रजत जयंती महोत्सव पर चीनिया में कलश यात्रा, वृक्षारोपण एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कर जल संरक्षण का दिया संदेश।

rktvnews

भोजपुर:बी.एस.डीएवी मील रोड में छोटे बच्चों के लिए वार्षिक खेल कूद का आयोजन।

rktvnews

गढ़वा:विद्यालयी बसों के सुरक्षित संचालन को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन गंभीर, सभी निजी स्कूलों के संचालकों के साथ हुई अहम बैठक।

rktvnews

बिहार:भोजपुर : शाहपुर मे विद्युत स्पर्शाघात से किसान की मौत।

rktvnews

रायपुर : मंत्रिपरिषद के निर्णय

rktvnews

Leave a Comment