RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

15 अगस्त के आयोजन को ले बैठक।

मोतिहारी/पूर्वी चंपारण 02 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन हेतु संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
मुख्य समारोह स्थल गांधी मैदान, मोतिहारी में माननीय मंत्री, मद्यनिषेध ,उत्पाद एवं निबंधन विभाग ,बिहार सरकार -सह- प्रभारी मंत्री , पूर्वी चंपारण के द्वारा झंडातोलन किया जाएगा ।
विभिन्न पदाधिकारियों की उपस्थिति में चिन्हित महादलित टोलों में झंडातोलन किया जाएगा ।
उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि शहर की साफ सफाई ,महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं स्वतंत्रता सेनानी को सम्मानित करने,प्रभात फेरी,प्रेक्षागृह मोतिहारी में सांस्कृतिक कार्यक्रम,गांधी मैदान मोतिहारी में परेड, फैंसी फुटबॉल मैच,राष्ट्रीय गान ,गांधी मैदान में मंच का निर्माण,रंगाई पुताई एवं बैरिकेडिंग ,वीआईपी , प्रेस दीर्घा आदि की पूर्व तैयारी संबंधित पदाधिकारी को ससमय सुनिश्चित कराने कराने और
स्वतंत्रता दिवस 2023 के अवसर पर दिनांक 15 अगस्त 2023 को सभी बूचड़खाना बंद रखने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाएगी ।

Related posts

बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एसडीआरएफ़ के साथ डूबने की घटनाओं के रोकथाम का करेंगे कार्य।

rktvnews

पटना:नहीं रहे हिन्दी-सेवी वीरेन्द्र कुमार सिंह ,निधन पर साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष ने किया शोक-व्यक्त।

rktvnews

‘कर्माधिकारी शनिदेव’ की गाथा में दामिनी का महत्वपूर्ण किरदार निभाएगी अभिनेत्री अपर्णा दीक्षित!

rktvnews

प्रधानमंत्री गुजरात के गांधीनगर में अखिल भारतीय शिक्षा संघ अधिवेशन में शामिल हुए

rktvnews

शानदार प्रस्तुतियों के साथ ‘श्रुति मंडल’ की शुरुआत!खैरागढ़ विश्वविद्यालय में गीत-ग़ज़लों की दिलचस्प गूंज।

rktvnews

सीतामढ़ी:जिलाधिकारी की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आगामी लोकसभा आम निर्वाचन– 2024 के तैयारी से संबंधित बैठक।

rktvnews

Leave a Comment