RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

पटना:नहीं रहे हिन्दी-सेवी वीरेन्द्र कुमार सिंह ,निधन पर साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष ने किया शोक-व्यक्त।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )12 अगस्त। सुप्रसिद्ध हिन्दी-सेवी और बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के संरक्षक-सदस्य वीरेन्द्र कुमार सिंह नहीं रहे। मंगलवार की सुबह साढ़े पाँच बजे, 80 वर्ष की आयु में उन्होंने गुरुग्राम (हरियाणा) स्थित मेदांता अस्पताल में अपनी अंतिम साँस ली । उन्हें रक्त में संक्रमण तथा मस्तिष्क में रक्त जमा होने की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।
उनके निधन पर साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ अनिल सुलभ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक-संदेश में उन्होंने कहा है कि स्वर्गीय सिंह किशोर वय से ही राष्ट्रभाषा की सेवा में मन-प्राण से लग गए थे। उनके साहित्य के मूल में अध्यात्म और संस्कृति की प्रधानता थी। उनकी पुस्तक “ भारतीय संस्कृति का गौरव : गया” को पर्याप्त प्रसिद्धि प्राप्त हुई थी। वे एक पुण्यात्मा हिन्दी-सेवी थे।
स्वर्गीय सिंह जी पटना जिले के बहादुरपुर करौता ग्राम के निवासी थे । पटना के लोहानीपुर में आपका अपना घर है । आप अधिवक्ता रणजीत कुमार सिंह समेत पाँच पुत्र और दो पुत्रियों का एक भरापुरा परिवार छोड़ गए हैं ।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, वे आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भीषण चक्रवाती तूफान मिगजौम से प्रभावित लोगों की सुरक्षा और सलामती की प्रार्थना करते हैं।

rktvnews

हनुमानगढ़:155 वरिष्ठ नागरिक हवाई जहाज और 755 रेल से करेंगे तीर्थयात्रा।

rktvnews

गढवा:अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोक थाम हेतु गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को ईस्टर पर्व के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

गढ़वा: उपायुक्त का चिनिया प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय एवं नव प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण, अनियमितताओं पर सख्त रुख।

rktvnews

रामगढ़:आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जिला स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment