RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जिला सहकारी विकास समिति की बैठक जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी की अध्यक्षता में संपन्न।

पिथौरागढ़/उत्तराखंड 01 अगस्त।जिला सहकारी विकास समिति की बैठक जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई।
बैठक में सहायक निबंधक सहकारी समितियां पिथौरागढ़ चंद्र सिंह पांगती द्वारा जनपद में संचालित योजनाओं के संबंध में जिलाधिकारी को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि जनपद में कुल 74बहुउद्देशीय प्रारंभिक कृषि ऋण सहकारी समितियां(एमपैक्स) कार्यरत हैं, जिनको वर्ष 2018 में ही बहुउद्देशीय बनाया जा चुका है। इसके अतिरिक्त उन्होंने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि प्रत्येक एमपैक्स में डाटा फीडिंग का कार्य भी किया जा चुका है, सभी समितियां वर्तमान में चालू है और सभी एमपैक्स प्रत्येक दिन होने वाले लेन देन की यूनाइट ई आर पी सॉफ्टवेयर में प्रविष्ठियां कर रही है व वर्तमान में सभी समितियों में डाटा रिकंसिलेशन का कार्य किया जा रहा है,जनपद में कुल 74 सहकारी समितियां प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर कार्य कर रही हैं जिसमे दुग्ध उत्पादक समितियां 196, मत्स्य उत्पादक समितियां 04, स्वायत सहकारी समितियां 397 एवम अन्य सहकारी समितियां 63 है।
बैठक में जिलाधिकारी को सहायक निबंधक सहकारी समितियां ने अवगत कराया कि सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सहकारी क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना बनाएं जाने हेतु प्रयास किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रत्येक जनपद में 01 एकड भूमि का चयन किया जाना है जिसका उपयोग करके एमपैक्स को हस्तांतरित किया जा सके। उन्होंने बताया कि चयनित भूमि एमपैक्स के आस पास हो, भूमि ग्राम सभा/वन पंचायत की हो या पुराने स्कूल भवन/सरकारी भूमि हो। उक्त परिपालन में जनपद में विकास खंड बेरीनाग की एमपैक्स बेरीनाग में भूमि का चयन किया गया है जो वन पंचायत की भूमि है। इसके अलावा जनपद में सभी एमपैक्स को कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में विकसित किए जाने हेतु रजिस्ट्रेशन की कार्यवाही वर्तमान में गतिमान है,वर्तमान तक कुल 20 एमपैक्स को सीएससी सेंटर के रूप में पंजीकृत किया जा चुका है अन्य समितियों को भी जल्द सीएससी सेंटर के रूप में पंजीकृत कर दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त बैठक में किसान उत्पादक संगठन के गठन किए जाने, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र आदि की समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा की गई व सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, मुख्य कृषि अधिकारी रितु टम्टा, डीडीएम नाबार्ड राकेश कन्याल समेत सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे

Related posts

दैनिक पञ्चांग:12 नवंबर 23

rktvnews

भोजपुर:07 मई को कॉमरेड गोपाल प्रसाद की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा, दीपांकर भट्टाचार्य होंगे मुख्य वक्ता।

rktvnews

नागपुर में सुपर मॉम क्राउन सीजन 5 किड्स फैशन आइकन’ को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:लापरवाही एवं शिथिलता पर बीएलओ पर दर्ज हुई प्राथमिकी।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:20 अक्टूबर से होगी राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 2024 -25

rktvnews

नितिन गडकरी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शेरेबीबी में 12 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 224 मीटर सेतु (2-लेन) का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा हुआ।

rktvnews

Leave a Comment