RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने पौडी में विकास कार्यों की समीक्षा की साथ ही 133 करोड़ रुपए की 158 योजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया।

RKTVNEWS/देहरादून (उत्तराखंड)09 जुलाई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गढ़वाल मण्डल मुख्यालय पौडी में विकास कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 133 करोड़ रुपए की 158 योजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया, जिसमें 80 करोड़ रुपए की 137 योजनाओं का लोकार्पण तथा 53 करोड़ रुपए की 21 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि योजनाओं का क्रियान्वयन नो पेंडेंसी के सिद्धांत के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि पौड़ी के पुराने वैभव को बनाए रखने के लिए सभी विभागों से कार्य योजना तैयार की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पौड़ी में प्रतियोगी परीक्षाओं और सेना में जाने की तैयारी करने वाले युवओं के लिए हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि जनहित से जुड़े कार्य मात्र औपचारिक ना हो बल्कि उसका ठोस आउटकम भी निकले। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी सरकारी भवनों की छत पर सोलर पैनल और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने के भी निर्देश दिये।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, विधायक राजकुमार पोरी, महंत दिलीप रावत रेनू बिष्ट, आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डे, आईजी करन सिंह नगन्याल, जिलाधिकारी पौड़ी आशीष चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

गिरीडीह:गिरिडीह जिला के आकांक्षी ब्लॉक जमुआ में “पीएम विश्वकर्मा योजना” पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, अनुमंडल पदाधिकारी, खोरीमहुआ, अनिमेष रंजन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

rktvnews

दरभंगा:29वाँ जिला स्तरीय युवा उत्सव-2025 का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:रोटरी आरा द्वारा सीपीआर ट्रेनिंग और कार्डियक अरेस्ट पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर वरीय अधिकारियों की चार सदस्यीय टीम बिहार के यात्रियों को आवश्यक मदद पहुंचाने के लिए जायेगी बालासोर।

rktvnews

दक्षिण सूडान का संसदीय शिष्टमंडल राष्ट्रपति से मिला।

rktvnews

पटना: बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और यूएनडीपी के बीच इकरार।

rktvnews

Leave a Comment