
आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 अप्रैल।आज जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया ने चंदवा-बंपाली सड़क, आरण्य देवी मंदिर (आरा) से आरा-बक्सर फोर लेन पथ एवं स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज प्रणाली के निर्माण कार्यों की प्रगति का स्थल निरीक्षण किया। विदित हो की यह कार्य मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित किए गए थे।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
साथ ही जिला पदाधिकारी ने नगर आयुक्त, भोजपुर एवं अनुमंडल पदाधिकारी, आरा सदर को निर्देशित किया कि सड़क एवं नाला निर्माण कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रहे सभी अतिक्रमणों को अविलंब हटाना सुनिश्चित करें, ताकि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो।
इस अवसर पर नगर आयुक्त, भोजपुर, अनुमंडल पदाधिकारी, आरा सदर, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, बुडको के परियोजना अभियंता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।


