RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

दलपति से पंचायत सचिव के पद पर नियुक्ति हेतु जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक की गई!रखें गए सभी आवेदकों के आवेदन को किया गया अनुमोदित:उपायुक्त अबु इमरान

चतरा/झारखंड 31 जुलाई।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में दलपति से पंचायत सचिव के पद पर नियुक्ति हेतु जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक की गई।
बैठक में मुख्य रूप से दलपति से पंचायत सचिव के पद पर नियुक्ति हेतु तीन अभ्यर्थियों का आवेदन रखा गया। उपायुक्त ने इन तीनों आवेदकों के आवेदन के जरूरी दस्तावेज का जांच किया। अद्धतन आवासीय प्रमाण पत्र, वैवाहिक स्थिति का शपथ पत्र, आचरण प्रमाण पत्र समेत अन्य दस्तावेज का अवलोकन कर समिति द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। साथ ही अग्रत्तर कार्रवाई हेतु विभाग को प्रेषित करने का निर्देश दिया गया।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी राहुल मीना,अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:धालभूम के नवपदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी ने किया पदभार ग्रहण।

rktvnews

यूपी : उत्सव के शोर के बाद स्वच्छता वाली भोर।

rktvnews

भोजपुर:पुण्य तिथि पर रक्तदान,जांच और हेलमेट वितरण कर बोले डा कुमार जीतेन्द्र, दुनिया का सबसे अच्छा दान है रक्तदान।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रमजान की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

गढ़वा:बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत खरीदार-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन।

rktvnews

बक्सर:पंचायत सरकार भवन से पंचायत की सरकार संचालित करें : जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment