लक्ष्य अनुरूप प्रगति नहीं होने पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई, निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने का निर्देश।
झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर उपायुक्त ने बैठक की।
जिले के सभी 13 प्रखंडो के 344 पंचायतों में 11 नवंबर से 15 नवंबर तक विशेष कार्यक्रमों का होगा आयोजन: उपायुक्त
झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में 11 नवंबर को होगा रन फोर झारखंड।
सोशल मीडिया पर चलाया जाएगा हैशटैग अभियान।
RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )10 नवंबर। जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने आज समाहरणालय सभागार में मनरेगा, पीएम आवास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, अबुआ आवास योजना समेत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की बारी-बारी समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समीक्षा के क्रम में कार्यों में कोताही बरतने वाले कर्मियों को सख्त निर्देश दिया गया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में प्रगति सुनिश्चित करें और लोगों को इसका लाभ दें। इसके अलावा उपायुक्त ने झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों से समीक्षा की, जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों एवं जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम, गृह प्रवेश व परिसंपत्तियों के वितरण से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में उपायुक्त ने जानकारी दी कि झारखण्ड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस वर्ष झारखण्ड@25 थीम पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। 11 नवंबर से 15 नवंबर तक जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में संबंधित अधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रम को लेकर ससमय सभी तैयारियों को सुनिश्चित कर लें।
झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे
झारखण्ड राज्य स्थापना के अवसर पर 11 नवम्बर से 15 नवम्बर तक राज्य स्तर पर प्रस्तावित गतिविधियों के अनुरूप जिले में जिले में परिसंपत्तियों का वितरण, पौधरोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। 11 नवंबर को रन फोर झारखंड का आयोजन किया जायेगा। साथ ही प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जायेगा।12 नवंबर को “सुबह-ए-झारखंड” चिन्हित स्थलों पर पारंपरिक नृत्य 13 नवंबर को “नो योर टूरिस्ट पैलेस” कार्यक्रम के अंतर्गत साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। साथ ही जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों का व्यापक प्रचार-प्रसार पोस्टर, बैनर, एवं पंपलेट के माध्यम से किया जाएगा। 15 नवंबर को मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया जायेगा। इसके अतिरिक्त राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर Jharkhand@25 थीम पर जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में चित्रकला, कविता, भाषण एवं अन्य सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पारंपरिक नृत्य, नाटक एवं संगीत का प्रदर्शन किया जाएगा। जिलास्तर पर विकास मेला का आयोजन किया जाएगा। विकास मेला में सरकार की कल्याणकारी योजना की जानकारी आमजनों को देने हेतु विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाया जाएगा। साथ ही लाभुको को परिसम्पति वितरित की जाएगी। आगे बैठक के दौरान सोशल मीडिया कैम्पैन से जुड़ी जानकारी दी गई, जिसके माध्यम से सोशल मीडिया साइट्स जैसे फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम आदि पर #25YearsOfJharkhand, #JharkhandSilverJubilee, #ProudOfJharkhand, #JharkhandRising हैशटैग के साथ पोस्ट किया जायेगा। बैठक में उप विकास आयुक्त, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

