बागपत/उत्तर प्रदेश 06 दिसंबर।बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पुण्यतिथि के अवसर पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और बाबा साहेब के सिद्धांतो पर प्रकाश डालते हुए बाबा साहब के बताए हुए मार्ग पर चलने का सभी से आह्वान किया।
कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और सभी ने अपने बाबा साहब के सम्मान में विचार रखें।
जिलाधिकारी ने कहा कि विश्व के सभी देशों में भारत का लोकतंत्र सबसे मजबूत है। इसका श्रेय भारत के संविधान को जाता है, जिसकी रचना बाबा साहब द्वारा की गई थी। अंग्रेजो से जब देश आजाद हुआ और संविधान का निर्माण हुआ तबसे लेकर आज तक देश में बहुत परिवर्तन हुए। संविधान में अधिकार के साथ कर्तव्य व दायित्वों का वर्णन भी है। हमें अधिकारों के प्रति सचेत रहने के साथ कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। डाॅ. आंबेडकर ने कहा था शिक्षित बनो और संघर्ष करों इसलिए हमें शिक्षा पर विशेष ध्यान देना है। जब हम शिक्षित होगें तो देश प्रगति की ओर बढ़ेगा और देश की प्रगति के साथ हमारी भी तरक्की भी जुड़ी है। उन्होंने डॉ आंबेडकर के कृतित्व एवं व्यक्तित्व प्रकाश डाला और बाबा साहब के बताए हुए मार्ग पर चलने का आवाहन किया उन्होंने कहा हम सबको जो दायित्व कर्तव्य मिले हैं शासकीय सेवा के दौरान उन्हें सत्य निष्ठा ईमानदारी के साथ निर्वहन करें।
कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और सभी ने अपने बाबा साहब के सम्मान में विचार रखें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा ,डिप्टी कलेक्टर मनीष यादव जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भास्कर पांडे ,जिला आबकारी अधिकारी नवीन सिंह सहित कलेक्टरेट के आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

