RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

नवादा डीएम द्वारा जिला स्तरीय तकनीकी पदाधिकारियों के साथ जिले के विकास से संबंधित संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गयी।

नवादा/बिहार 16 सितंबर। जिला पदाधिकारी नवादा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय के सभागार में जिला स्तरीय तकनीकी पदाधिकारियों के साथ जिले के विकास से संबंधित संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गयी।
आज पथ प्रमंडल, भवन, आरडब्लूडी, पीएचईडी, लघु सिंचाई प्रमंडल, फुलवरिया जलाशय प्रमंडल, फुलवरिया सिंचाई प्रमंडल,भूमि संरक्षण, राष्ट्रीय उच्च पथ आदि विभागों के योजनाओं की क्रियान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गयी। उन्होंने कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल को निर्देश दिया कि नवादा शहर को जाम से मुक्ति प्रदान करने के लिए दो वाईपास सड़क का निर्माण कराने के लिए प्राक्कलन तैयार करें।
नवादा को जाम से मुक्ति प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं। नरहट से कादिरगंज तक वाईपास सड़क निर्माण किया जाना है। उन्होंने कार्यपालक अभियंता भवन को निर्देश दिये कि जीर्ण-शीर्ण प्रखंड भवनों को सूची तैयार करें और नये प्रखंड भवन के निर्माण के लिए प्रस्ताव दें। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि कारा मंडल नवादा में महिलाओं , 20 एवं पुरूषों 30 बैरक का निर्माण किया जाना है।
आज की बैठक से ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता बिना सूचना के अनुपस्थित पाये गए, जिनसे स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी नवादा ने कार्यपालक अभियंता विद्युत को सख्त निर्देष दिये कि निर्धारित समय अवधि में सभी पंचायतों में संचालित नल जल योजना को अधिग्रहण करना सुनिश्चित करें। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद और कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को आकस्मिक रूप से पेयजल की सुविधा प्रदान करने के लिए टैंकरों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिये। लघु सिंचाई प्रमंडल के तहत जल जीवन हरियाली, हर खेत तक सिंचाई की योजना की समीक्षा की गई। फलवरिया जलासय से निकलने वाले नहरों का जीर्णाेद्धार कराया जायेगा। राष्ट्रीय उच्च पथ 20 और 83 को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के अन्दर पूर्ण करने का निर्देष संबंधित अधिकारी को दिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद हिसुआ ने बताया कि सम्राट अशोक भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो रहा है। जिसपर 01 करोड़ 34 लाख रूपये व्यय हुए हैं। ग्रामीण कार्य विभाग रजौली के द्वारा बताया गया कि थाली से ककोलत तक गुणवत्तायुक्त सम्पर्क पथ का निर्माण किया जायेगा। जिलाधिकारी ने सरकार के द्वारा आयोजित किये जाने वाले जन संवाद कार्यक्रम के बारे में भी विस्तृत जानकारी अधिकारियों को दिये।
आज की बैठक में उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहर्ता,राजीव कुमार निर्देशक डीआरडीए, अमु अमला गोपनीय प्रभारी, सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ, तकनीकी विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता आदि उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत “चलो करे आवास पूरा” अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु किया गया कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

गोपालगंज:दिपावली पूजा के मद्देनजर अग्नि सुरक्षा जागरूकता रथ का को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

सारण: एसपी ने किया परसा थाना का वार्षिक निरीक्षण, दिये कई दिशा-निर्देश।

rktvnews

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर, प्रधानमंत्री 12 जनवरी को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 के समापन सत्र में हिस्सा लेंगे।

rktvnews

ओबरा दवाखाना द्वारा 16 जुलाई को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन।

rktvnews

बक्सर के नाम को बदलने की आवश्यकता नहीं : आचार्य डॉ भारतभूषण पाण्डेय

rktvnews

Leave a Comment