RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाकपा माले की ब्रांच इकाई ने पार्टी संस्थापक चारू मजूमदार का शहादत और पार्टी का 49 स्थापना दिवस मनाया।

आरा/भोजपुर 30 जुलाई।आज भाकपा माले गोला मोहल्ला वार्ड नंबर 21 ब्रांच कमेटी के द्वारा पार्टी संस्थापक महासचिव चारू मजूमदार का 51 शहादत दिवस सह भाकपा माले का 49 स्थापना दिवस मगहिया टोली वार्ड नंबर 21 में मनाया गया। सर्वप्रथम पार्टी के संस्थापक महासचिव कॉमरेड चारू मजूमदार रामनरेश राम सहित जनवादी क्रांति में शहीद साथियों को 1 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया गया। पार्टी समर्थक वयोवृद्ध साथी दयानंद राम ने झंडा तोलन किया और भाकपा माले पार्टी का पाठ किया गया। भाजपा हटाओ देश बचाओ का नारा दिया गया और आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने और पार्टी के ब्रांच को मजबूत करने का आह्वान किया गया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा की भाजपा आरक्षण और बाबा भीमराव अंबेडकर के संविधान को समाप्त करना चाहती है अगर 2024 में भाजपा पुन सत्ता में वापस आ गई तो आरक्षण और संविधान समाप्त कर दिया जायेगा।भाजपा के सत्ता में रहने से महंगाई व बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, निजीकरण दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। अमीर और अमीर हो रहे हैं। गरीब और गरीब हो रहे हैं। अदानी अंबानी को केवल फायदा भाजपा पहुंचा रही है। रोजगार के सारे अवसर बंद कर दिया गया है। विगत 9 सालों में देश में नफरत हिंसा फैलाया जा रहा है।मणिपुर के महिला हिंसा शर्मनाक घटना है ।भाजपा सरकार के विरोध में अंत में भाजपा हटाओ देश बचाओ भाजपा हटाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर शामिल भाकपा माले जिला कमेटी के सदस्य अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी ,अंकित नटराज, टोलाराम ,जितेंद्र राम,त्रिलोकी राम, कुंदन पटेल ,पप्पू नटराज विनोद राम, बुकुल राम शामिल थे।

Related posts

रक्षा मंत्रालय ने इन्फैंट्री कॉम्बैट व्हीकल बीएमपी2 से बीएमपी2एम के 693 आयुध उन्नयन के लिए एवीएनएल के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सुरक्षा व्यवस्था पर दें विशेष ध्यान -मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

दरभंगा:12 दिसम्बर को क्वेस्ट एलाइन्स द्वारा महिला आई. टी.आई. परिसर में जॉब कैम्प का होगा आयोजन।

rktvnews

बेंगलुरु:गोद ली हुई बच्ची की धूमधाम से संपन्न हुई रिंग सेरेमनी।

rktvnews

विद्युत् कामगारो का विद्युत् कॉलोनी, गोढ़ना रोड, आरा में यूनियन कार्यालय का हुआ उद्घाटन

rktvnews

चितौड़गढ़:खुदरा उर्वरक विक्रेता सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम प्रशिक्षण का शुभारम्भ।

rktvnews

Leave a Comment