
बड़हरा/भोजपुर 30 जुलाई। बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के ख्वासपुर पंचायत के कचहरी टोला निवासी वार्ड नंबर 11 के वार्ड सदस्य व समाजसेवी सुधीर कुमार यादव की शव यात्रा में शामिल हुए जनाधिकार पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व बड़हरा विधानसभा प्रत्यासी रघुपति यादव। ज्ञातव हो की वार्ड सदस्य सुधीर कुमार यादव की बाइक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी जिनके शव का कल संध्या समय पोस्टमार्टम किया गया जिसकी खबर पाकर पूर्व बड़हरा विधानसभा प्रत्यासी रघुपति यादव कल मोहर्रम पर्व के विभिन्न आयोजनों में शिरकत करने के बाद नाव के सहारे गंगा नदी पार जाकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।रघुपति यादव ने दिवंगत आत्मा की चीर शांति एवं परिजनों को दुःख की घड़ी में धैर्य रखने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना भी की।परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद रघुपति यादव स्व सुधीर कुमार यादव के शव यात्रा में भी शामिल हुए। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में रघुपति यादव के साथ उनके सहयोगियों में मुख्य रूप से तारकेश्वर पासवान, राघो साह,मधुबन यादव,बबलू कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

