RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

दरभंगा:दावा वाद से जुड़े अधिवक्ताओं के साथ की गयी बैठक।

दरभंगा/बिहार 01 फरवरी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी के निर्देश पर बुधवार को दावा वाद से जुड़े अधिवक्ताओं के साथ बैठक की गयी।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीजे ग्यारह संजय प्रिया ने कहा कि आगामी 09 मार्च को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक क्लेम केश का निपटारा किया जाना है, इसके लिए हर सप्ताह समीक्षात्मक बैठक होगी। जिसमें दावा वादों के चयन से लेकर प्रि-काउंसलिंग की प्रक्रिया तक में आनेवाली कठिनाइयों पर चर्चा होगी एवं समय रहते उस कठिनाइयों को दूर करने के उपाय किया जाएगा।अवर न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने कहा कि लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निपटारे के लिए हर संभव प्रयास किया जाये। बैठक में अधिवक्तागण रविशंकर प्रसाद, चंद्रधर मल्लिक, शिशिर कुमार दास, जवाहर कुमार झा, हरिवंश कुमार कर्ण, सुनील कुमार प्रसाद व मो. मसूद उपस्थित थे।

Related posts

प्रभारी डीएम सह डीडीसी बक्सर की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

बिहार सरस मेला: देश की संस्कृति, परंपरा , लोक शिल्प, कलाकृतियो एवं देशी व्यंजनों को पुनर्जीवित कर महिलाओं ने दिया अपनी सफलता का परिचय।

rktvnews

भोजपुर :पुरानी पेंशन की मांग को लेकर किया गया एकदिवसीय उपवास सह धरना का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:संभावित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण।

rktvnews

एड्स से एक व्यक्ति का जीवन ही नहीं बल्कि उससे संबंधित अन्य लोगों का जीवन भी होता है प्रभावित :जिलाधिकारी

rktvnews

कात्यायनी नवदुर्गा या देवी पार्वती (शक्ति) के नौ रूपों में छठवीं स्वरूप हैं।

rktvnews

Leave a Comment