RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

उपायुक्त की अध्यक्षता में जन्म-मृत्यु निबंधन विशेष अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न।

चतरा/झारखंड 26 जुलाई।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार आज जन्म – मृत्यु निबंधन से संबंधित विशेष अभियान की समीक्षा बैठक की गई।बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि विशेष अभियान के अन्तर्गत सभी सरकारी स्कूल कें प्रधानाध्यापक / ऑगनबाड़ी पर्यवेक्षिका / सेविका / सहिया / ऐएनएम कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्राधिकार अन्तर्गत प्रत्येक बच्चे जिसका जन्म का निबंधन नहीं हुआ है उनको स्वयं संज्ञान लेते हुए निबंधन किया जाए। उन्होंने कार्यों में तेजी लाते हुए सभी आवश्यक कागजात यथा आवेदन पत्र, निबंधन पत्र (प्रपत्र-1) स्व अभिप्रमाणित शपथ पत्र, -पिता का पहचान पत्र, गवाहों का पहचान पत्र (ग्रामीण क्षेत्र में पाँच गवाह एवं शहरी क्षेत्र में दो गवाह) को संकलित करते हुए जल्द अपने क्षेत्र के पंचायत सचिव को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने सभी ऐएनएम, शिक्षक और आंगनबाड़ी कर्मियों से रेजिस्ट्रेशन सम्बंधित शपथ पत्र सम्बंधित पदाधिकारी को लेने का निर्देश दिया। उन्होंने अनुमंडल तथा प्रखण्ड स्तर पर गठित टास्क फोर्स को जन्म मृत्यु निबंधन की साप्ताहिक बैठक का प्रतिवेदन जिला कार्यालय को प्रत्येक सप्ताह प्रेषित करने का निर्देश दिया।

उक्त कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज़ अंसारी, जिला योजना पदाधिकारी अनुप कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाइक, नगर परिषद कार्यपालक अभियंता अभय कुमार झा समेत अन्य सभी संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

जयपुर:मुख्यमंत्री ने राम जल सेतु लिंक परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन चंबल एक्वाडक्ट का किया निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक वर्ष तक चलने वाले स्मरणोत्सव का उद्घाटन किया।

rktvnews

आरा गांगी मुक्ति धाम पर दाहसंस्कार का दर निर्धारित।

rktvnews

भोजपुर:सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा कदम: जिले में 100 से अधिक स्थानों पर लगाए जाएंगे हाइट बैरियर।

rktvnews

भोजपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा रन फॉर वोट मैराथन का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:भगवान महाकालेश्वर तृतीय सवारी में शिवतांडव स्वरूप में भक्तों को देंगे दर्शन।

rktvnews

Leave a Comment