
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)21 मार्च।भाकपा-माले के 23-24 मार्च के होने वाले 14वें भोजपुर जिला सम्मेलन की तैयारियों के मद्देनजर, आज आरा नगर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक क्रांति पार्क में आयोजित की गई है। इस बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने के लिए रूपरेखा, जनसभा की तैयारी, और सांगठनिक मजबूती पर चर्चा की गई। भाकपा-माले नगर सचिव सुधीर सिंह ने कहा कि हम देख रहे हैं कैसे ईरान पर युद्ध थोप कर साम्राज्य वादी अमरीका ने दुनिया को संकट में डाल दिया है।दुसरी ओर भारत -अमरीका व्यापार समझौता, मजदूरों को गुलाम बनाने वाले चार श्रम कोड और मनरेगा की जगह वीबी ग्राम जी नीतियां लाकर देश के किसान-मजदूरों का जीवन गहरे संकट में डाल दिया गया है।अडानी- अंबानी सरीखे पूंजीपतियों को देश के संसाधन लूटने की खुली छूट मिली हुई। तेल-गैस की कीमतें और महंगाई आसमान छू रही है। बेरोजगारी चरम पर हैं। महिलाओं पर हिंसा- बलात्कार की बेतहाशा वृद्धि को सरकारी संरक्षण मिला हुआ है। दलित- गरीब कमज़ोर लोगों और अल्पसंख्यकों जुल्म अत्याचार बढ गया है। नगर कमिटी सदस्य रणधीर राणा ने कहा कि भाजपा बिहार को बुलडोजर राज की नई प्रयोगशाला बना देना चाहती है। बिहार के नए बुलडोजर राज के खिलाफ जुझारू जन प्रतिरोध खड़ा करने जरुरत है। बैठक में शामिल नगर कमिटी सदस्य मिल्टन जी, राजेन्द्र यादव, संत विलास राम, हरिनाथ राम, बबलू गुप्ता, शोभा मंडल, संगीता सिंह,रौशन कुशवाहा, विकास राजा सहीत अन्य साथी मौजूद थे।

