RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

सार्वजनिक निर्माण मंत्री ने की 73 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा।

जयपुर/राजस्थान 25 जुलाई। सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजनलाल जाटव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि अधिग्रहण, यूटिलिटी शिफ्टिंग जैसे सभी महत्वपूर्ण कार्य आपसी समन्वय से समय पर पूरे करें जिससे कार्य प्रभावित न हो और समय पर पूर्ण हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने की मंशानुरूप विभिन्न निर्माण कार्यों की सौगात दी है इसी दिशा में आज राज्य की सड़कें देश में सबसे बेहतर है।
जाटव सोमवार को विभिन्न एनएच परियोजनाओं की प्रगति की विभाग मुख्यालय पर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को विभाग के सभी कार्यों का लाभ समय पर मिले इसके लिए संबंधित अधिकारी और संवेदक गंभीरता से काम करें।
बैठक में सवाईमाधोपुर-श्योपुर,शाहपुरा-अलवर, कोथून-लालसोट-करौली-धौलपुर, अजमेर-नागौर, बाड़मेर बाईपास, बाड़मेर से मुनाभाव, डूंगरपुर – बांसवाड़ा, सीकर-बीकानेर, ब्यावर-गोमती, बालोतरा, अकलेरा बाईपास आदि कुल 73 एनएच परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया ने अधिकारियों एवं संवेदकों को आ रही वास्तविक समस्याओं का समाधान करते हुए निर्देशित किया कि इन कार्यों की गुणवत्ता भी मानकों के अनुसार सुनिश्चित करें।
बैठक में प्रमुख सचिव सानिवि चिन्नहरि मीणा, मुख्य अभियंता एनएच डी.आर. मेघवाल, मुख्य अभियंता एवं क्षेत्रीय अधिकारी मॉर्थ आलोक दीपांकर एवं संबंधित अधिकारी, संवेदक व कंसलटेंट उपस्थित रहे।

Related posts

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का मनाया गया जन्मदिन।

rktvnews

ई-कॉमर्स की मनमानी पर हो कठोर कार्रवाई ‌:खंडेलवाल

rktvnews

कोलकता:शब्दभूमि प्रकाशन द्वारा आयोजित हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्षों पर राष्ट्रीय संगोष्ठी।

rktvnews

2024 महिंद्रा थार ROXX, नेक्स्ट-जेनेरेशन रिबाउंड स्टॉप टेक्नोलॉजी के साथ मोनरो OE सॉल्यूशंस डैम्पर्स की सुविधा।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने श्रम संहिता के तहत आने वाले श्रमिकों के लिए राष्ट्रव्यापी वार्षिक स्वास्थ्य जांच पहल का शुभारंभ किया।

rktvnews

भोजपुर:कृष्ण लीला का प्रयोजन जन हित का मार्गदर्शन : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

Leave a Comment