RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

पीएम किसान सम्मन निधि योजना:कर्मचारी घर घर मोबाईल एप्प के माध्यम से कर रहे ई केवाईसी।

बागपत/उत्तर प्रदेश 6 अक्टूबर। 2023किसान सम्मन निधि दिसंबर 2018 से लागू की गई थी जिसमें जनपद बागपत में 99 906 किसान इस योजना का निरन्तर लाभ ले रहे हैं अब तक 14 किस्तों का 251 करोड रुपए की धनराशि का लाभ उठा चुके हैं बागपत के अन्नदाता ,किसान सम्मन निधि योजना में किसान को 4 महीने पर ₹2000 की धनराशि से सीधे उसके खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जा रही है एक वर्ष में ₹6000 प्रति किसानों को योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। माननीय प्रधानमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना किसान सम्मन निधि की 15वीं किस्त 15 अक्टूबर को आनी है अब तक 99596 किसानों को योजना का निरन्तर मिल रहा है लाभ जिनमें से 86690ने अपनी जमीन का सत्यापन कराया जा सके ,जिसके क्रम में जनपद बागपत के ईकेवाईसी के 15 हज़ार व आधार सीडिंग के 11000 मामले लंबित है जिन किसानों का ई केवाईसी और आधार सीडिंग नहीं होगी वे किसान सम्मन निधि से वंचित रह जाएंगे योजना का निरंतर लाभ लेने के लिए किसान बन्धुओ को जन सुविधा केंद्र या मोबाइल ऐपPMKISAN GOl के माध्यम से अपनी ई केवाईसी अवश्य कराये जिस से की योजना का लाभ प्राप्त हो सके किसान सम्मन निधि से जनपद का कोई किसान ना रहे वंचित इसके लिए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है जिसमे कृषि विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारी फील्ड में निकले है गांव गांव ,घर-घर पहुंचकर छूटे हुए किसानों की कर रहे है ईकेवाईसी और आधार सीडिंग का कार्य जिसके लिए बड़ौत तहसील में जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव, बागपत तहसील के कृषि उपनिदेशक दुर्गविजय सिंह ,व खेकड़ा तहसील के लिए जिला भूमि संरक्षण अधिकारी संदीप पाल को बनाया गया है सभी अधिकारी तत्परता के साथ ई केवाईसी का कार्य कर रहे हैं जिसमे कृषि विभाग के43 कर्मचारी ई केवाईसी में घर घर पहुंच कर वंचित किसानों को योजना से अवश्य लाभान्वित करने के लिए कार्य कर रहे हैं जिससे कि कोई भी पत्र किस प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि से वंचित न रहे।

Related posts

पूरे भारत में स्वदेशी चिप निर्माण और पैकेजिंग क्षमताओं के लिए प्रतिभा पूल विकसित करने में सहायता के लिए आईआईटी भुवनेश्वर में ‘नमो सेमीकंडक्टर प्रयोगशाला’ की स्थापना को मंजूरी दी गई।

rktvnews

भोजपुर:माइक्रो फाइनेंस कंपनी के मनमानी व रसोई गैस के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ ऐपवा ने भोजपुर जिलाधिकारी के समक्ष किया प्रदर्शन।

rktvnews

भोजपुर:सत्कर्म का संदेश देती हैं भगवद्गीता:आचार्य भारतभूषण

rktvnews

तो क्या प्रशासन के एक तरफा निर्णय को कंठ तक यूँ ही उतर जाने दूँ…… : अनायास

rktvnews

बक्सर:डुमरांव रेलवे स्टेशन के पास टला बड़ा रेल हादसा! डीडीयू से पटना की ओर जा रही पार्सल वैन हुई डिरेल।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने वीडियो कांफ्रेंस से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को 17 नवंबर को मतदान को लेकर जिलों में की जा रही तैयारियों के दिये आवश्यक निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment