RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

प्रदेश के 246 राजकीय विद्यालय होंगे अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में रूपांतरित।

जयपुर/राजस्थान 25जुलाई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 246 राजकीय विद्यालयों को महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में रूपांतरित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।
इस स्वीकृति से अजमेर के 13, अलवर के 20, बारां के 7, बाड़मेर के 6, भरतपुर के 10, बीकानेर के 8, चित्तौड़गढ़ के 3, दौसा के 12, धौलपुर के 8, डूंगरपुर के 5, गंगानगर के 7, हनुमानगढ़ के 11, जयपुर के 32, जालौर का 1, झुंझुनूं के 12, जोधपुर के 20, करौली के 5, नागौर के 18, राजसमंद के 8, सवाई माधोपुर के 13, सीकर के 8, टोंक के 12 तथा उदयपुर के 7 राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में रूपांतरित किए जाएंगे। इन विद्यालयों में 57 प्राथमिक, 125 उच्च प्राथमिक तथा 64 उच्च माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं।
मुख्यमंत्री के इस निर्णय से राज्य में शिक्षा का स्तर ऊपर उठ सकेगा तथा क्षेत्र के विद्यार्थी स्थानीय स्तर पर ही अंग्रेजी माध्यम में निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।

Related posts

रामगढ़:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नारकोटिक्स कोआर्डिनेशन समिति(एनकॉर्ड) की बैठक।

rktvnews

बिहार: पूर्वी चंपारण:एसडीओ ने जांच में पाई अनियमितता, कराया गया एफआईआर।

rktvnews

भोजपुर:आरा नगर के विकास के लिए आंदोलन संचालित करेगा भाकपा माले : क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

राजस्थान:अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ सयुंक्त जांच दल की बड़ी कार्यवाही – अवैध खनन एवं परिवहन में लिप्त 6 वाहन एवं एक्सकेवेटर मशीन की जब्त।

rktvnews

राजनांदगांव : जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी और मास्टर ट्रेनर्स की ली बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नए संसद भवन का निर्माण करने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया।

rktvnews

Leave a Comment