RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

उपायुक्त अबु इमरान के पहल से जिले में पहली बार गैर आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र खोलने की मिली स्वीकृति।

6 एवं 7 अगस्त को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में बालक व बालिकाओं का होगा चयन,चयनित खिलाड़ियों को एनआईएस कोच द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा!इच्छुक बालक व बालिकाएं जिला खेल कार्यालय में कर सकते हैं आवेदन।

चतरा/झारखंड 24 जुलाई।उपायुक्त अबु इमरान के पहल से पर्यटन कला संस्कृति खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग तथा भारतीय खेल प्राधिकरण नई दिल्ली के तत्वाधान में खेलो इंडिया प्रोग्राम के तहत जिले में पहली बार गैर आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र खोलने की स्वीकृति मिली है।
जिला खेल पदाधिकारी सह जिला नजारत उप समाहर्ता तुषार रॉय ने बताया कि बच्चों के चयन प्रशिक्षण हेतु दिनांक 6 अगस्त और 7 अगस्त को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा में चयन प्रशिक्षण/प्रतिभा चयन खोज निर्धारित है। इसके लिए चतरा सदर क्षेत्र के 5 किलोमीटर के अंदर क्षेत्र में आने वाले 10 से 14 साल के बालक एवं बालिका जिला खेल कार्यालय में आवेदन प्राप्त कर आवेदन जमा कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में शामिल होने वाले खिलाड़ी में से कुल 15 बालक एवं 15 बालिका का चयन किया जाएगा। चयनित बच्चों को एनआईएस कोच द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Related posts

रायपुर : महतारी वंदन योजना ने बढ़ा दी तीजा की खुशी।

rktvnews

चतरा:शिक्षा विभागीय जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

मणिपुर भी जाएं प्रधानमंत्री : शिवानंद तिवारी

rktvnews

मांगों को लेकर जन संघर्ष पार्टी ने दिया धरना।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्‍ट्रीय सहकारी डेटाबेस पोर्टल का लोकार्पण और ‘राष्‍ट्रीय सहकारी डेटाबेस 2023: एक रिपोर्ट’ का विमोचन किया।

rktvnews

आगामी चुनाव में हमारी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लडेगी-ओवैसी ।

rktvnews

Leave a Comment