RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान: वासुदेव देवनानी ने शहीदों को किया नमन,अमर जवान ज्योति पर पुष्प चक्र किया अर्पित।

RKTVNEWS/जयपुर(राजस्थान)27 जुलाई। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को यहां अमर जवान ज्योति पर पहुँच कर शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया। श्री देवनानी ने वहां विजिटर्स बुक में लिखा कि “करगिल विजय दिवस भारतीय इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है। यह साहस, समर्पण और अदम्य पराक्रम के जज्बे का परिचय देता है। देश के वीर सैनिकों ने करगिल में -37 डिग्री तापमान पर निष्‍ठा से देश की रक्षा की। देश की रक्षा करने वाले जवानों की देश भक्ति नई पीढी के लिए प्रेरणास्‍त्रोत है। राष्‍ट्र प्रथम की भावना से ही हम सभी को कार्य करना होगा। करगिल के 25 वें विजय दिवस पर मैं शहीदों को नमन करता हूँ।”
इस मौके पर मंत्री राज्यवर्धन राठौड, भारतीय सेना के अधिकारीगण विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा, विशिष्‍ट सचिव भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक के. के. शर्मा, वरिष्ठ उप सचिव पुरुषोत्तम शर्मा सहित गणमान्य नागरिकगण मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर: क्षत्रिय कल्याण संघ के कार्यालय पहुंचे मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा,महाराणा प्रताप को किया नमन।

rktvnews

मोतिहारी:चुनाव ड्यूटी के दौरान मृत कर्मियों के परिजनों को दी गई अनुग्रह अनुदान की राशि।

rktvnews

भोजपुर:अवैध आग्नेयास्त्र एवं जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार।

rktvnews

चतरा:उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा, लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:शिक्षकों का वेतन और पेंशन रोका जाना अन्यायपूर्ण और अमानवीय : प्रो चंन्द्र शेखर वर्मा

rktvnews

हर व्यक्ति, बच्चे में भरना होगा पर्यावरण प्रेम का जज्बा : पद्मभूषण डा. अनिल प्रकाश जोशी

rktvnews

Leave a Comment