RK TV News
खबरें
Breaking Newsदूरसंचार

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण के “डिजिटल संचार क्षेत्र में नियमबद्ध व नियंत्रित प्रारूप के जरिये नवोन्मेषी प्रौद्योगिकियों, सेवाओं, उपयोग मामलों और व्यापार मॉडलों को प्रोत्साहन” विषयक परामर्श-पत्र पर पक्ष-विपक्ष में टिप्पणियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

नई दिल्ली/18 जुलाई।भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने 19 जून, 2023 को “एनकरेजिंग इनोवेटिव टेकनोलॉजीस, सर्विसेस, यूस केसेस एंड बिजनेस मॉडेल्स थ्रू रेग्यूलेटरी सैंडबॉक्स इन डिजिटल कम्यूनिकेशन सेक्टर” (डिजिटल संचार क्षेत्र में नियमबद्ध व नियंत्रित प्रारूप के जरिये नवोन्मेषी प्रौद्योगिकियों, सेवाओं, उपयोग मामलों और व्यापार मॉडलों को प्रोत्साहन) विषयक परामर्श-पत्र जारी किया था। परामर्श-पत्र में उठाये गये मुद्दों पर सभी हितधारकों से पक्ष में लिखित टिप्पणियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 17 जुलाई, 2023 और विपक्ष में लिखित टिप्पणियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि एक अगस्त, 2023 तय की गई थी।

हितधारकों ने आग्रह किया था कि टिप्पणियां जमा करने का समय बढ़ाया दिया जाये, जिसे मद्देनजर रखते हुये पक्ष में लिखित टिप्पणियां जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2023 और विपक्ष में टिप्पणियां जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त, 2023 तक बढ़ाने का फैसला किया गया है।

पक्ष और विपक्ष में टिप्पणियां मुख्‍य रूप से इलेक्ट्रॉनिक स्वरूप में संजीव कुमार शर्मा, सलाहकार (ब्रॉडबैंड और नीति विश्लेषण), ट्राई को भेजी जा सकती हैं या advbbpa@trai.gov.in पर ई-मेल किया जा सकता है।

Related posts

मोतिहारी:उप विकास आयुक्त ने की कोषांगो के नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक।

rktvnews

पटना:राज्य की अभिलेखीय विरासत के प्रति जागरूकता के लिए अभिलेख प्रदर्शनी का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:चरपोखरी विद्यालय में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत लगा स्वास्थ्य शिविर।

rktvnews

सारण:फाइलेरिया मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिए जन-भागीदारी है जरूरी: डीएम

rktvnews

भारतीय तटरक्षक बल और एम/एस फिनकैंटिएरी (इटली) के बीच वार्ता।

rktvnews

चुनाव आयोग ने बिहार में चुनाव प्रक्रिया और 8 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनावों पर कड़ी निगरानी के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए।

rktvnews

Leave a Comment