RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

पवना निवासी कपड़ा व्यवसायी बिनोद केशरी के दुकान पर हमला करने वाले अपराधियों को अविलंब गिरफ्तारी हो-व्यवसायी संघ

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह) 17 जुलाई। व्यवसायी संघ भोजपुर की जिला कमेटी ने जिला के पवना बजार में 15 जुलाई 23 को देर शाम कपड़ा व्यवसायी बिनोद केशरी के दुकान में घुसकर अपराधियों द्वारा की गयी मारपीट व फायरिंग की घटना की कङ़े शब्दों में निंदा की है!संघ के जिला कार्यालय सचिव कृष्णरंजन गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कपड़ा व्यवसायी विनोद केसरी द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के बावजूद भी दोषियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई!व्यवसाई संघ के जिला सचिव व तरारी से भाकपा-माले विधायक सुदामा प्रसाद एवं संघ के जिला उपाध्यक्ष राजनाथ राम ने कहा कि इन दिनों जिले में अपराधी बेलगाम हो गए है। जिले में आम जनता और व्यवसायियों के साथ लगातार अपराधिक घटनाएं घट रही है पिछले 10 जून 23 को शनिवार के दिन ही रात्रि के लगभग 10 बजे 35 वर्षीय केक व्यवसाय मिर्ची यादव उर्फ़ कुमार मनोहर की हत्या उसके दुकान के पास गली में अपराधियों द्वारा कर दी गई थी।व्यवसाई संघ जिले में बढ़ रहे अपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार करने तथा दुकानदार विनोद केसरी को सुरक्षा देने की मांग जिला प्रशासन से की है साथ ही व्यवसायियों से संगठित होकर अपराधियों से मुकाबला करने की अपील की है!

Related posts

प्रधानमंत्री ने रानी वेलु नचियार की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

वैज्ञानिक अनुसंधान सशक्त बनाने और दक्षता बढ़ाने से चिकित्सा पद्धति के रूप में होम्योपैथी की स्वीकार्यता और लोकप्रियता बढ़ेगी: राष्ट्रपति

rktvnews

धर्मेंद्र प्रधान ने “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के अंतर्गत अरबिंदो भवन से मिट्टी एकत्र की।

rktvnews

भोजपुर: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या में भोजपुर पुलिस ने 2 घंटे के अंदर 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

rktvnews

चतरा:समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व मामलों की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

पूर्वी चंपारण: डीडीसी ने चिरैया प्रखंड के बाराजयराम पंचायत के आवास सहायक की सेवा की समाप्त, घुस लेते वीडियो हुआ था वायरल।

rktvnews

Leave a Comment