RK TV News
खबरें
Breaking Newsविभागीय बैठक

जिलाधिकारी ने की साप्ताहिक विभागीय समीक्षा बैठक।

मोतिहारी/पूर्वी चंपारण 17 जुलाई।आज सभी विभागों के कार्य प्रगति का जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय संबंधित पदाधिकारियों के साथ सोमवारीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि जिलेभर के सभी स्कूलों का जांच मंगलवार एवं शुक्रवार को सूचीबद्ध पदाधिकारियों द्वारा सुनिश्चित किया जाए।सभी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी स्तर से लंबित मामलों का निष्पादन में प्रगति लाने,जिला भू -अर्जन पदाधिकारी को सुगौली -हाजीपुर रेल लाइन परियोजना में 144 एकड़ भू -अर्जन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
जिलाधिकारी ने जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को मृतकों के आश्रितों को शीघ्र भुगतान हेतु निर्देश दिया गया ।
डीपीओ आईसीडीएस को अंकेक्षण प्रतिवेदन/ सीडीपीओ द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों कीजांच रिपोर्ट शीध्र भेजने का ,जिला पंचायती राज पदाधिकारी को आगनबाड़ी केंद्र निर्माण/ अंकेक्षण प्रतिवेदन /ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट कार्य में प्रगति लाने ,जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि 18% शेष सीएमआर नहीं गिराने वाले मिलरों एवं संबंधित पैक्स पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ।
समाहरणालय परिसर में शौचालय निर्माण हेतु कार्यपालक अभियंता भवन को निर्देश दिया गया ।
जिले भर में 3496 मतदान केंद्रों का जिओटैगिंग भौतिक सत्यापन करने हेतु संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
सभी अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि श्रमिकों का आश्रित प्रमाण पत्र 15 दिनों में निर्गत करें , साथ ही वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट निर्माण हेतु भूमि का एनओसी शीघ्र भेजना सुनिश्चित करें ।
कृषि पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत (ई-केवाईसी सत्यापन तथा लाभुकों के बैंक खाते का आधार एनपीसीआई लिंक ) ग्राम शिविर लगाकर सुनिश्चित करें ।
सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि आरटीपीएस काउंटर की जांच सप्ताह में एक दिन निश्चित रूप से सुनिश्चित की जाए ।
समीक्षा के क्रम में भू समाधान पोर्टल /जनता के दरबार/ राजस्व एवं भूमि सुधा अतिक्रमण/ सी डब्ल्यू जे सी/ एम जे सी/मत्स्य /पशुपालन/ कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों में प्रगति लाने हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Related posts

अलवर जिले के किशनगढबास में राजकीय औषधालय के नवीन भवन का हुआ लोकार्पण।

rktvnews

भोजपुर:निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 अंतर्गत जिला के सभी सातों विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा विशेष कैम्प का किया गया आयोजन।

rktvnews

बागपत:नंदन कानन वन बनेगा प्रेरणा का केंद्र, सर्वसुलभ दिव्यांग पार्क के स्वरूप में होगा विकसित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 11 सितंबर 25

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:प्रभारी जिलाधिकारी ने जीएमसीएच का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

डाक जीवन बीमा के ड्राइव में भोजपुर अव्वल।

rktvnews

Leave a Comment