RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

भोजपुर: swiggy में डिलीवरी बॉय बनने का है अवसर,16 अप्रैल को आरा में लगेगा जॉब कैम्प।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 अप्रैल।श्रम संसाधन विभाग जिला नियोजनालय, भोजपुर, द्वारा 16 अप्रैल (बुधवार) को जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस कैम्प में निजी क्षेत्र की कम्पनी Swiggy, Ara & Patna भाग ले रही है। यह अभ्यर्थियों के योग्यतानुसार ऑन स्पॉट जिला नियोजनालय के कैम्पस में चयन करेगी । कैम्पस चयन में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष तक होनी चाहिए। उनकी शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 8thpass होनी चाहिए। साथ ही साथ मोटरसाईकिल, आधार एवं डी०एल० अनिर्वाय है। चयनित उम्मीदवार प्रति माह रू0 25000-30000 तक मासिक कमा सकते है। इसके अतिरिक्त खाने, रहने एवं आने जाने का खर्च कम्पनी द्वारा देय होगा। इस जॉब कैम्प में Delivery Boy पद के लिए चयन किया जाएगा। जिसमें महिला एवं पुरुष उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। यह जॉब कैम्प जिला नियोजनालय के कार्यालय परिसर कृषि भवन, आरा के कैम्पस में आयोजित किया जा रहा है। जॉब कैम्प में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। वैसे अभ्यर्थी जो अब तक नियोजनालय में निबंधित नही हो पायें है, वे नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल www.ncs.gov.in पर ऑनलाईन अपना निबंधन करा सकते है। साथ ही जिला नियोजनालय, भोजपुर में भी ऑनलाईन निबंधन हेतु संपर्क कर सकते हैं। जॉब कैम्प में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है। इच्छुक आवेदक अपना बॉयोडाटा और आधार कार्ड के साथ जॉब कैम्प के दिन उपस्थित हो सकते है। नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेवार होंगे। बताया गया कि नियोजनालय की भूमिका इस पूरी प्रकिया में सिर्फ सुविधाप्रदाता के रूप में है। यह जॉब कैम्प पूर्वा0 11:00 बजे से अप० 03:00 बजे तक संचालित रहेगा।

Related posts

मुजफ्फरपुर:बोचहा में जिलाधिकारी का मेगा निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:शहीद स्मारक के उद्घाटन और नहर के सौंदर्यीकरण कार्य की आधारशिला कार्यक्रम मे भाजपा नेताओं ने केन्द्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह को बताया विकास पुरूष।

rktvnews

समस्तीपुर:मोरवा विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ऐतिहासिक रोड शो, तूफान और तेज वर्षा के बीच भी जनता से मिले, विद्यासागर निषाद को दिया विजयश्री का आशीर्वाद।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए महत्वपूर्ण बैठक।

rktvnews

रायपुर:साहित्य पर्व’ नाम से 6 दिन दिखेगा तीन दिवसीय कार्यक्रम।

rktvnews

इन्वेस्टर मीट का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment