RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में आज विश्व सर्प दिवस मनाया गया।

नई दिल्ली/16 जुलाई।नई दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान, (दिल्ली चिड़ियाघर) में आज विश्व सर्प दिवस मनाया गया है। विश्व सर्प दिवस मनाने का उद्देश्य भारत के साँपों, साँपों के बारे में अविश्वास और हमारे इकोसिस्टम में साँपों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाकर साँपों की रक्षा करना है। इस अवसर पर साँप पालने वाले कर्मचारियों द्वारा सरीसृप गृह में पिंजरे का फर्नीचर उपलब्ध कराकर संवर्धन गतिविधि का संचालन किया गया। इस अवसर पर सर्प घरों के अंदर भी वृक्षारोपण किया गया।
सरीसृप हाउस में लगभग 350 आगंतुकों और छोटे बच्चों के साथ मिशन लाइफ के बाद सांपों और स्वस्थ जीवन शैली के बारे में बातचीत की गई। सरीसृप हाउस वॉक का आयोजन किया गया और आगंतुकों ने साँप पालने वालों के साथ बातचीत की। इस यात्रा के दौरान आगंतुकों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया और साँपों के संरक्षण में चिड़ियाघर की भूमिका के बारे में जानकारी प्राप्त की। आगंतुकों के बीच सरीसृपों पर पठन सामाग्री भी वितरित की गई। वर्तमान में राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में 07 प्रजातियों के 31 साँप उपस्थित हैं।

Related posts

भोजपुर:लोहा सिंह के नाटक का कुछ अंश इस नाटक में जोड़ा गया: मो सरफराज

rktvnews

गिरीडीह: उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

अंधराष्ट्रवाद और देश का भविष्य..! : सुजीत कुमार

rktvnews

भोजपुर:लाभार्थी की समृद्धि और मोदी की गारंटी कार्यक्रम की सफलता को ले की गई बैठक।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी ने किया जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण।

rktvnews

पीयूष गोयल ने इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क (आईपीईएफ) की तीसरी वैयक्तिक मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment