RK TV News
खबरें
Breaking Newsआपदा

घग्घर नदी में बढ़ रही पानी कि आवक के मद्देनजर जिला कलक्टर ने कि प्रेस वार्ता!आगामी आदेशों तक स्कूल रहेंगे बंद।

हनुमानगढ़/राजस्थान16 जुलाई । घग्घर नदी में बढ़ते पानी से बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला कलक्टर रुक्मणि रियार और पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट में प्रेस वार्ता की । इस मौके पर राज्यमंत्री शपवन गोदारा, सीडब्ल्यूसी चेयरमैन जितेंद्र गोयल उपस्थित रहें । जिला कलक्टर ने कहा कि मैं सभी जिलेवासियों को आश्वासन देना चाहूंगी कि हम लगातार मेहनत कर रहे हैं, आपसे सहयोग की उम्मीद है । हम एक भी व्यक्ति की जान बचा सकते हैं तो हमारे प्रयास ना बल्कि सार्थक होंगे अति आवश्यक भी है ।
जिला कलक्टर ने बताया कि हरियाणा के ओटू हैड से घग्घर नदी में 26 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिसके सोमवार सुबह तक पहुंचने कि उम्मीद है । जिले से आईएएस प्रशिक्षु जो कि स्वयं इंजीनियर है के निर्देशन में टीम हरियाणा के ओटू हैड पर भेजी थी, जिन्होंने पानी की मात्रा और रिलीज किए जा रहे पानी की मात्रा को एकदम एक्यूरेट बताया है। इतिहास में पहली बार डाइवर्जन चैनल 629 आरडी के गेट खोलते हुए घग्घर नदी से इंदिरा गांधी नहर में भी पानी डालना शुरू किया गया है । इसके अलावा करीब 12 हजार क्यूसेक पानी सैम नाले में चलाया जा रहा है ताकि हनुमानगढ़ में घग्घर के नाली बैल्ट में कम से कम पानी चले । ताकि बाढ़ की स्थिति पैदा न हो और फिलहाल जिले के नाली बेल्ट में 4800 क्यूसेक पानी चल रहा है, जबकि नाली बैल्ट कि परखी हुई क्षमता 5500 क्यूसेक है। प्रेसवार्ता में जिला कलक्टर ने नागरिकों से अफवाहों से सावधान रहने तथा नदी के निचले इलाकों में रहने वाले नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का आह्वान किया।
जिला कलक्टर ने बताया कि जिला प्रशासन ने मिट्टी के 50 हजार कट्टों की व्यवस्था कर रखी है और आपदा प्रबंधन की टीमों के साथ मेडिकल टीमें अलर्ट मोड पर रखी गई है । नागरिकों को समझाइश करते हुए राहत सेंटरों में शिफ्ट किया जा रहा है, अभी तक जबरदस्ती किसी को राहत सेंटर में नहीं भेजा गया है परंतु जरूरत पड़ने पर जबरदस्ती भी गांव खाली करवाए जायेंगे। आमजन से अपील है कि वो बच्चो, बुजुर्गों, महिलाओं और मवेशियों को समय रहते अन्यत्र शिफ्ट कर दे। आगामी आदेशों तक स्कूलों को सुरक्षा कि दृष्टि से बंद किया गया है । आमजन पैनिक ना करें।

Related posts

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अनंत चतुर्दशी की दी बधाई।

rktvnews

भोजपुर के उद्वंत नगर थाने ने हीरोइन तस्कर को किया गिरफ्तार।

rktvnews

बागपत:खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खाद्य प्रतिष्ठानों यथा होटल रेस्टोरेंट ढाबों पर चलाया गया अभियान!22 जनवरी को जनपद की समस्त मीट प्रतिष्ठान रहेंगे बंद।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे बाढ के मद्देनजर एसडीओ ने बैठक मे की समीक्षा। 

rktvnews

रॉयल भूटान आर्मी के चीफ ऑपरेशन्स ऑफिसर ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री से भेंट की।

rktvnews

माता की पुण्यतिथि पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे डॉ टी पी सिंह!आवश्यक सामग्री विद्यालय को कराया उपलब्ध।

rktvnews

Leave a Comment