RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:लोहा सिंह के नाटक का कुछ अंश इस नाटक में जोड़ा गया: मो सरफराज

RKTV NEWS/ आरा (भोजपुर)25 मई।स्थानीय पटेल बस पड़ाव परिसर स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर बीती रात “एक कदम स्वच्छता की ओर” विषय पर नाटक की प्रस्तुति जनहित परिवार व भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान आरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।कार्यक्रम का नेतृत्व कृष्णा जी प्रसाद उर्फ किशि तथा अमिताभ कुमार ने व संचालन शोध संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह पत्रकार ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत व्यास कमलेश आंनद द्वारा भिखारी ठाकुर के निर्गुण गायन से हुआ।नाटक प्रस्तुत करते हुए भारत आर्या ,दीपाली श्रीवास्तव,आरती देवी, सारिका पाठक,धर्मशिला देवी,जितेंद्र प्रसाद उर्फ लड्डू भोपाली,अनिल सिंह,सुमन कुमार सिंह, पुष्पा देवी उर्फ गुड़िया,ऊषा देवी पांडे,अनिल प्रतीक्षा आदि ने जनहित में समाज को जागरूक किया की अपना कचरा दूसरे के दरवाजे पर नहीं फेंके।एक तरफ इससे सामाजिक वैमनसता फैलता है वहीं दूसरी तरफ कई प्रकार के रोग पैदा होते है जिससे फेंकने वाला भी अछूता नहीं रहता है।सरकारी पदाधिकारी के रूप में आई वरिष्ठ रंगकर्मी साधना श्रीवास्तव ने और अंबुज कुमार ने नाटक का सार बताते हुए कहा कि कचड़ा वहीं फेंके जहां उसका जगह निर्धारित प्रशासन ने किया है।
नाटक में वाद्य यंत्र पर देवमुनि पाण्डेय,सुमन कुमार सिंह,डॉ अनिल सिंह,रामसुख राय आदि थे।पहली बार वरिष्ठ रंगकर्मी चंद्रभूषण पांडेय द्वारा प्रदत्त दो अत्याधुनिक नए वाद्यों का प्रयोग किया गया।रंगकर्मी सरफराज ने बताया की पहली बार इस नाटक में प्रयोग के तौर पर लोहा सिंह के नाटकों का कुछ अंश का समावेश किया गया है।शोध संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह पत्रकार ने कहा कि इस वर्ष मंच का 25 वर्ष पूरा होने जा रहा है जिसे लेकर विलुप्त हो रही संस्कृति को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।आज का नाटक इसकी पहली कड़ी है।अधिवक्ता अतुल प्रकाश, संजय सिंह,नंद किशोर कमल,स्वामी विक्रमादित्य,वीर कंडे प्रसाद, पत्रकार विजय सिंह आदि ने भी अपने अपने विचार रखें।

Related posts

मुजफ्फरपुर प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड की उच्च स्तरीय जांच हो, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए: माले

rktvnews

चतरा:टंडवा और सिमरिया में उपायुक्त का औचक निरीक्षण; सेवा का सप्ताह के अंतर्गत पूरे जिले में लगातार लग रहे शिविर।

rktvnews

बक्सर:महर्षि श्याम सुंदर दास +2 उच्च विद्यालय चक्की में आयोजित हुआ शिक्षा संवाद।

rktvnews

देश में खाद्यान्न, फल-सब्जियों की कमी नहीं रहने देंगे, भारत को विश्व की फूड बॉस्केट बनाएंगे :शिवराज सिंह

rktvnews

एआईसीटीई और OPPO India ने भारत में ‘जनरेशन ग्रीन’ अभियान के अंतर्गत 5000 स्टूडेंट इंटर्नशिप्स द्वारा ग्रीन स्किल्स के निर्माण के लिए किया गठबंधन।

rktvnews

भोजपुर:निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु लगाया गया पूर्वी गुमटी PSS में एक अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर।

rktvnews

Leave a Comment