RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भारी बारिश और बाढ़ से उत्पन्न हालातों के दौरान आरोप-प्रत्यारोप मानवता और देशहित के विरुद्ध:मुख्यमंत्री

चंडीगढ़/हरियाणा 16 जुलाई।मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भारी बारिश व बाढ़ से उत्पन्न हुए हालातों के दौरान राजनेताओं द्वारा दिये जा रहे बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस आपदा के समय आरोप-प्रत्यारोप का जो सिलसिला शुरू हुआ है, वह मानवता, प्रदेश व देश हित में बिल्कुल भी सही नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से हथिनी कुंड बैराज के कुछ फोटो दिखाकर बयान दिए गए, वह अनपढ़ता की ओर इशारा करते हैं। जबसे बैराज बने हैं, तब से यह नियम की उसकी क्षमता से कम होने पर पानी डायवर्ट किया जाता है लेकिन ज्यादा होने पर पानी नेचुरल फ्लो से बहता है।
पानी बहुत ज्यादा आने पर नहरों का डाइवर्जन रोक दिया जाता है, क्योंकि ज्यादा फ्लो के कारण पानी सिस्टम को तोड़ देगा। उसको बंद रखा जाएगा, तो सिस्टम सुरक्षित रहेगा। भाखड़ा में भी अगर ओवरफ्लो होता है तो उसका पानी नदियों में जाता है, न कि भाखड़ा मेन कैनाल में। मनोहर लाल ने कहा कि ये कौन सा सिद्धांत है कि हम अपने जिले डुबोयंगे और फिर दिल्ली को डुबोएंगे। यमुना से जो नुकसान हुआ है, उससे तो सबसे पहले यमुनानगर ही डूबा। जिले के दो गांव राज्य सरकार को खाली कराने पड़े। हरियाणा का एरिया यमुना के साथ दिल्ली के मुकाबले ज्यादा लगता है। इसलिए इतनी समझ उन्हें होनी चाहिए और हरियाणा को बदनाम करने से पहले सोचना चाहिए। हरियाणा ऐसे बदनाम नहीं होगा। हरियाणा की अपनी एक पहचान है। हरियाणा किसी को नुकसान नहीं पहुँचाता, बल्कि सेवा करता है। मैं स्वयं को बचा लूं और दूसरे को नुकसान होने दूं यह छोटी सोच का विषय है।
मनोहर लाल ने कहा कि दिल्ली के पानी की आवश्यकता को हरियाणा ही पूरा करता है। दिल्ली का शेयर 750 क्यूसेक है और आज भी हरियाणा दिल्ली को 1070 क्यूसेक पानी देता है। 320 क्यूसेक पानी उसके हिस्से से ज्यादा देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि जितना अतिरिक्त पानी हरियाणा देगा, उस अतिरिक्त पानी का दिल्ली सरकार भुगतान करेगी। जबकि दिल्ली सरकार उस 320 क्यूसेक अतिरिक्त पानी का पैसा नहीं देती है। कोई चीज यदि पैसे से दी जा रही है तो उसका पैसा लौटाना ही चाहिए।
मनोहर लाल ने कहा कि आईटीओ बैराज के रखरखाव पर पैसा कभी भी हरियाणा नहीं खर्च करता। वो पैसा 2018 तक इंद्रप्रस्थ पावर प्लांट ने दिया। प्लांट के बंद होने से पैसा आना बंद हो गया। दिल्ली सरकार ने कभी भी यह नहीं कहा कि यहां कोई इस प्रकार की समस्या आ सकती है। इन्होंने कभी भी फल्ड कंट्रोल की बैठक नहीं की और यदि की होगी तो यह कभी नहीं कहा कि इस बैराज की मेंटेनेंस बंद हो गई है। आज जब समस्या आई तो ये उठ खड़े हुए। यमुना की मेंटेनेंस ठीक प्रकार से न होने के चलते दिल्ली सरकार 3 लाख क्यूसेक पानी को भी दिल्ली से बाहर नहीं निकाल सकी।

Related posts

रायपुर : सुशासन की नई पहल : ऑनलाईन छात्रवृत्ति और शिष्यवृत्ति भुगतान के लिए समय-सीमा निर्धारित।

rktvnews

भोजपुर:अम्बेडकर की नवनिर्मित मूर्ति तोड़ने वाले जातिवादी अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करो: माले

rktvnews

आपातकाल लागू करना हमारे इतिहास का सबसे काला दौर: उपराष्ट्रपति

rktvnews

मध्यप्रदेश:थलसेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ‘विंध्य की माटी के गौरव’: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

rktvnews

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने “सैल्यूट टू बीएलओ” एवं “इलेक्शन क्विज” अभियानों का किया शुभारंभ।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भाई दूज पर सभी को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment