RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

राजस्थान:विधानसभा आम चुनाव- 2023, युवाओं में मतदान का रुझान बढ़ाने के लिए सेल्फी कॉन्टेस्ट।

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित

जयपुर/राजस्थान 17 नवंबर। विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने एवं युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सेल्फी कॉन्टेस्ट के रूप में एक अनूठा नवाचार किया है।
जिला स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. शिल्पा सिंह ने बताया कि यूथ को बूथ तक लाने के लिए मतदान दिवस 25 नवंबर को सेल्फी कॉन्टेस्ट आयोजित किया जाएगा। कॉन्टेस्ट में भाग लेने के लिए प्रतिभागी को मतदान केन्द्र पर वोट डालने के बाद सेल्फी पॉइन्ट पर जाकर सेल्फी लेनी होगी। इसके बाद सेल्फी को विधानसभा क्षेत्र एवं भाग संख्या के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी के फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम सोशल मीडिया हैंडल (@deojaipur) पर टैग करना होगा।
उन्होंने बताया कि सेल्फी कॉन्टेस्ट में सर्वाधिक लाइक प्राप्त करने वाली सेल्फी को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में 10 हजार, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 5 हजार एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में 3 हजार का नगद राशि से सम्मानित किया जाएगा।

Related posts

उतराखांड:राज्य की 5 लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान: विजय कुमार जोगदंडे

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने सीहोर में मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण।

rktvnews

गिरीडीह: उपायुक्त ने लिया मतगणना तैयारियों का जायजा।

rktvnews

चतरा:मनरेगा अंतर्गत संविदा आधारित नियुक्ति हेतु लिखित परीक्षा संपन्न, उपायुक्त ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे अजय सिंह, समस्या समाधान का दिया आश्वासन।

rktvnews

जीएसटी व्‍यापक तौर पर सफल रहा है और इसने आम लोगों पर कर का बोझ घटाया है: वित्त मंत्री

rktvnews

Leave a Comment