RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट बन रहा रचनात्मक, कमलेश, समीर कुमार और मोहम्मद जैश ने जीते ईनाम।

जयपुर/राजस्थानी16 जुलाई। प्रदेश मे 7 जुलाई से चल रहे जनसम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट से राज्य सरकार की सभी महत़्वपूर्ण जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी रचनात्मक तरीके से आमजन तक पहुंच रही है। इस प्रकार योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ आमजन को ईनामी राशि मिलने से यह कॉन्टेस्ट जागरूकता अभियान आमजन में नया आयाम तय कर रहा है।
रविवार को गुरुवार,13 जुलाई का परिणाम जारी किया गया जिसमें झोटवाड़ा, जयपुर के 26 वर्षीय कमलेश चौधरी ने प्रथम पुरस्कार के रूप में 1 लाख रूपये जीते। उन्होंने कहा कि दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JansammanJaiRajasthan के साथ उन्होंने अपना वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने राज्य सरकार की चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना पर आधारित वीडियो बनाया और स्वास्थ्य अधिकार की जानकारी दी|
दूसरे स्थान पर अलवर के समीर कुमार सैनी रहे उन्होंने 50 हजार रूपये की इनाम राशि प्राप्त की | उन्होंने हर्ष जाहिर करते हुए राज्य सरकार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धन्यवाद किया | उन्होंने इंदिरा गाँधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना पर वीडियो बनाकर शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया की राज्य सरकार ने वंचित वर्ग के लिए गैस सिलेंडर के दाम 500 रूपये कर दिए है।
इसी प्रकार बीकानेर के 17 वर्षीय मोहम्मद जैश भाटी ने 25 हजार की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया | उन्होंने अन्नपूर्णा फ़ूड पैकेट योजना का मॉडल बना कर योजना के बारे में बहुत रचनात्मक तरीके से आमजन को सन्देश दिया। साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला।
राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेशवासियों में नये उत्साह की लहर तो चल ही रही है साथ ही ईनाम राशि पाकर आर्थिक सहायता से संबल भी प्राप्त हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन के विजेताओं के नाम और परिणाम https://jansamman.rajasthan.gov.in/ पर देखे जा सकते हैं। साथ ही कॉन्टेस्ट में भाग लेने एवं इससे संबंधित सारी जानकारी भी इस लिंक पर उपलब्ध है।

Related posts

वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच मध्यप्रदेश इकाई की ऑनलाइन गोष्टी आज संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:विबीजी राम जी में समय पर काम – पूरा भुगतान पारदर्शिता”ही हमारा संकल्प : उप विकास आयुक्त

rktvnews

गोपालगंज: गन्ना एवं जिला प्रभारी मंत्री ने भूमि पर्चा एवं ट्राई साइकिल का किया वितरण।

rktvnews

भोपाल:सशस्त्र सेना झंडा निधि में योगदान, राष्ट्र भक्ति की सशक्त अभिव्यक्ति : राज्यपाल

rktvnews

चित्रगुप्त परिवार में होली मिलन आयोजित।

rktvnews

जयपुर:सुखाड़िया विश्वविद्यालय में राज्यपाल ने किया शिक्षकों और अधिकारियों से संवाद।

rktvnews

Leave a Comment