RK TV News
खबरें
Breaking Newsसांस्कृतिक

भोजपुर:एक शाम रफी के नाम, “मुझको मेरे बाद जमाना ढूंढेगा” कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 अगस्त।हर दिल अजीज, विश्व प्रसिद्ध, सर्वश्रेष्ठ गायक मो. रफी की याद में 45 वो पुण्यतिथि सप्ताहिकी पर एक शाम रफी के नाम, “मुझको मेरे बाद जमाना ढूंढेगा” का आयोजन नागरिक प्रचारिणी सभागार ,आरा में गुरुवार शाम किया गया। कार्यक्रम काफी देर रात तक चले, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रणविजय कुमार सिंह ,पूर्व एमएलसी, किसी अपरिहार कारण बस नहीं आ पाए ।मगर उनका मोबाइल स्पीकर के द्वारा मैसेज शुभकामना आया। इस कार्यक्रम के विशेष अतिथि थे पूर्व अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी भोजपुर, डॉ के एन सिन्हा, डॉ सुनील सिंह, मुख्य सर्जन टाटा, डॉ कुमार जितेंद्र, डॉ विजय गुप्ता, डॉ राजीव रंजन । सभी ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन मोहम्मद रफी को पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर किया।इस समारोह में डॉ के एन सिन्हा ने “एक हसी शाम को दिल मेरा खो गया “तथा डॉ विजय गुप्ता ने “मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया” गाने से लोगों को आनंदित किया। कार्यक्रम के संयोजक मंजूर अली ने गाया “मोहम्मद रफी तुम बहुत याद आए” । सचिव मो. नासिर उर्फ जम्वो एवं निवेदक मो. रफी के साथ अन्य कलाकारों ने मोहम्मद रफी के बेहतरीन गानों की प्रस्तुति दी एवं तमाम दर्शकों को देर रात तक घूमने को मजबूर किया।अन्य कलाकारो ने भी एक से एक बेहतरीन गीत गाए ,जैसे नासिर, “ए गुलबदन ,ए गुलबदन” रफ़ी, “क्या हुआ तेरा वादा”, फैजान एवं पूर्णिमा “छुप गए सारे नजारे” सलाउद्दीन और पूर्णिमा, “यूं ही तुम मुझसे बात करती हो” दीपक जैन ,”दिल का सूना साज” तथा पूर्णिया जी ने “आशाओं के सावन में” गाए।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:शिक्षा के साथ बच्चो को क्रियाशील बनाने में बेहतर कार्य कर रहा संभावना: रंजीत

rktvnews

इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल टूर्नामेंट हेतु ट्रायल ।

rktvnews

विश्व पर्यावरण दिवस:भारतीय नौसेना, एक पूर्ण विकसित “ग्रीन फुटप्रिंट वाली ब्लू वाटर फोर्स”

rktvnews

भोजपुर : शोक संतप्त परिवार से मिले भाजपा नेता भुअर ओझा।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment