RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पक्षियों के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए 50 पक्षीघर का कराएंगे निर्माण।

जयपुर/राजस्थान 13 जुलाई। प्रदेश में पक्षियों के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए 50 पक्षीघर बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन पक्षीघरों के निर्माण के लिए 43.50 करोड़ रूपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को मंजूरी दी है। यह पक्षीघर 33 लवकुश वाटिकाओं तथा 17 अन्य स्थानों पर बनाए जाएंगे।
उदयपुर के गुलाब बाग के पक्षीघर की तर्ज पर ये पक्षीघर बनेंगे। पक्षीघरों के निर्माण, पक्षियों के लिए भोजन एवं विदेशी पक्षियों के क्रय हेतु प्रति पक्षीघर 87 लाख रूपए का व्यय होगा। इस प्रकार कुल 43.50 करोड़ रूपए व्यय किए जाएंगे। इसी राशि में से एक-एक लाख रुपए से पक्षीघरों में कोकटियल (ऑस्ट्रेलियाई बर्ड), लव बर्ड तोता, बजरिगर (बुग्गी तोता), गिनी फाउल (चकोर मुर्गा) आदि पक्षी पेट शॉप्स से खरीदे जाएंगे।
गहलोत की इस मंजूरी से प्रदेश में पक्षियों को संरक्षण मिलने के साथ ही बीमार, असहाय एवं घायल पक्षियों का उपचार एवं संवर्द्धन किया जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में 50 पक्षीघरों के निर्माण की घोषणा की थी। इस घोषणा की क्रियान्विति में यह मंजूरी दी गई है।

Related posts

भोजपुर:न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1046 वादों का हुआ निपटारा।

rktvnews

भोजपुर:शुद्ध प्राण वायु के लिए एक पौधा आवश्यक लगाऐं : प्रो लतिका वर्मा

rktvnews

कांग्रेस की सेना में शामिल होंगे हनुमान!लगाएंगे …….की लंका में आग😜

rktvnews

मध्यप्रदेश: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजभवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर:महिला महाविद्यालय में आर्ट एंड क्राफ्ट क्लब” के द्वारा “मेहंदी प्रतियोगिता” का आयोजित।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोक सभा में पेश किया “विकसित भारत– जी राम जी बिल”

rktvnews

Leave a Comment