RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:राज्य और केंद्र की सरकार है कर्मचारी विरोधी : एएनएम संविदा संघर्ष मोर्चा

हाथों में मेहंदी के नारों को लगा जताया विरोध।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर) 02 अगस्त।आज बिहार संविदा ANM संघर्ष मोर्चा गोप गुट ब्लॉक सन्देश, ग्रहणी के एएनएम कर्मियों का कार्य बहिष्कार आंदोलन 28 वे दिन जारी रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रमशः पिंकी और कुमारी ममता ने की, संचालन उर्वशी कुमारी ने की।अपने संबोधन में एएनएम सविता कुमारी ने कहा कि आज के समय में राज्य सरकार हो या केन्द्र की सरकार सब की निति कर्मचारी विरोधी है, समान काम के बदले समान वेतन सभी विभागों में कार्यरत कर्मियों को मिलना चाहिए। पुराना पेंशन को पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए, कारण कि 2004 से ऑल इंडिया में पेंशन बन्द है एनपीएस लागू है, लेकिन एनपीएस सेवानिवृति का सहारा नहीं है। बुढ़ापे में पुराना पेंशन ही एकमात्र सहारा है, साथ ही बिहार की नीतीश कुमार की सरकार नियमित बहाली के बदले संविदा मानदेय आउट सोर्सिंग पर बहाली की है, और मानसिक, आर्थिक बदहाली के तरफ नौजवानों को छोड़ दिया है।आज पूरे बिहार के पीएचसी में कार्य पूर्ण रूप से बंद है, आम जनता को पीएचसी और हेल्थ डिपार्टमेंट में लाभ नहीं मिलता है। कारन की फेस से अटेंडेंस का विरोध किया जा रहा है और समान काम के बदले समान वेतन लागू किया जाए। राज्य के मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री को चाहिये कि बिहार संविदा ANM संघर्ष मोर्चा के प्रदेश स्तरीय नेताओं से वार्ता करके आंदोलन को समाप्त कराये, लेकिन हेल्थ डिपार्टमेंट और बिहार सरकार को एएनएम और एएचएम के आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं है, आम लोगों को सही समय पर चिकित्सा मिले इसका भी चिन्ता नहीं है उक्त बातें अपने संबोधन में सुमन जी कर्मचारी महासंघ गोप गुट भोजपुर के जिला सचिव ने कहा, कि महासंघ गोप गुट बिहार का पूरा समर्थन anm,nhm,कर्मियों के साथ है।आज के कार्यक्रम में सबिता नीलम अंजू, अंशु कामना कुमारी साधना कुमारी आरती कुमारी, माया कुमारी, संगीता, स्नेहा, सुधा कुमारी पुष्पा कुमारी सहित अन्य एएनएम उपस्थित थीं।

Related posts

भोजपुर पुलिस ने बलात्कार कांड में संलिप्त एक को किया गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर:कथावाचिका गंगा मिश्रा ने श्रद्धालुओं के बीच संगीतमय कथा का अद्भुत वर्णन और श्रवण कराया।

rktvnews

आईएनएस सह्याद्री फिलीपींस के मनीला बंदरगाह पर पहुंचा।

rktvnews

सारण:सोनपुर मेला-2023 के सफलतापूर्ण आयोजन हेतु गठित विभिन्न कोषांग के वरीय पदाधिकारी को जिलाधिकारी ने दिया महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश।

rktvnews

जिलाधिकारी ने कृषि विभाग के कार्यों की योजनाओं की कार्यान्वयन हेतु चयन कार्यों की समीक्षा बैठक ।

rktvnews

भोजपुर:स्वतंत्रता दिवस को आप पार्टी ने शहीद सम्मान दिवस के रुप में मनाया।

rktvnews

Leave a Comment