RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

उपायुक्त के निर्देश पर पत्थलगड़ा प्रखंड के चिटुवा क्षेत्र में नकली शराब बिक्री के खिलाफ चलाया गया छापामारी अभियान!छापामारी के क्रम में नकली शराब, स्टीकर व होलोग्राम किये गए जब्त।

चतरा/झारखंड 10 जुलाई।उपायुक्त अबु इमरान के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक के द्वारा पत्थलगड़ा प्रखंड के चिटुवा क्षेत्र में अवैध नकली शराब बिक्री के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया।
अभियान के क्रम में उत्पाद अधीक्षक द्वारा जानकारी दी गई की जिले के पत्थलगड़ा प्रखंड के चिटुवा क्षेत्र में अवैध रूप से नकली शराब का कारोबार किये जाने कि गुप्त सूचना मिली थी। इसी गुप्त सूचना के आधार पर उक्त क्षेत्र में उत्पाद अधीक्षक, अवर निरीक्षक उत्पाद एवं सशस्त्र बल द्वारा छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान चिटुवा क्षेत्र से माक्डोवेल्स नम्बर1 375ml के 90 बोतल, रंगीन नकली शराब – 40 लीटर, माक्डोवेल्स नम्बर1 के कुल 1490 नकली ढक्कन, RS के कुल 1640 नकली ढक्कन, कुल 722 नकली स्टीकर तथा कुल 749 नकली होलोग्राम भी उक्त स्थल से बरामद किया गया।
छापेमारी के क्रम में मुख्य रूप से उत्पाद अधीक्षक चतरा शिव कुमार साहू, अवर निरीक्षक उत्पाद निर्मल मरांडी एवं गृह रक्षा वाहिनी के सशस्त्र बल मौजूद थे।

Related posts

बक्सर:हिंदी राजभाषा ही नहीं बल्कि कौमी एकता के प्रतीक के साथ भावों की अभिव्यक्ति है : डीएम

rktvnews

जिलाधिकारी रीना जोशी ने वरदानी पार्क के सौंदर्यीकरण को लेकर वरदानी पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया!

rktvnews

उज्जैन:नानाखेड़ा स्टेडियम में 50 करोड़ रुपए की लागत से एस्ट्रो टर्फ और पेवीलियन बनाए जाएंगे:मुख्यमंत्री डॉ यादव

rktvnews

भोजपुर: शाहपुर थाना परिसर में शराब विनष्ट।

rktvnews

प्रधानमंत्री के मन की बात प्रेरणादाई:विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह

rktvnews

भोजपुर:दायित्व व कर्तव्यनिष्ठा आजादी का मान बढा़ते हैं : प्राचार्या नीशू जायसवाल

rktvnews

Leave a Comment