RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय को श्रद्धांजलि अर्पित की।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 25 दिसंबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि वे जीवन भर मातृभूमि की सेवा में समर्पित रहे। श्री मोदी ने कहा, “उन्होंने गुलामी की बेड़ियों को तोड़ने के लिए सामाजिक सुधार के साथ राष्ट्रीय चेतना को जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देश में शिक्षा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।”

प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट किया:

“मातृभूमि की सेवा में आजीवन समर्पित रहे भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उन्होंने गुलामी की जंजीरों को तोड़ने के लिए समाज सुधार के साथ राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देश के शिक्षा जगत में उनका अतुलनीय योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।”

Related posts

खैरागढ़:कला का टेक्नोलॉजी के साथ हुआ संगम, बढ़ेगा शिक्षा का स्तर।

rktvnews

जननेता या पार्टी समर्पित नेता? कहीं लोकसभा चुनाव नजदीक देख चला गया चाल उल्टा तो नही पड़ गया🤪जनमानस की आवाज बने बिरजू तिवारी उर्फ ब्रजकिशोर तिवारी।

rktvnews

आरा विधायक ने जाम की समस्या और कोइलवर पुल को बचाने की विधानसभा में उठाई आवाज।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मतदान के 48 घंटे पहले प्रकाशित होने वाले विज्ञापनों को कराना होगा पूर्व प्रमाणित!भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: स्व राम बालक सिंह की पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

चतरा:नार्को समन्वय केंद्र (एनसीओआरडी) जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment