इतिहास को बदलने में लगी केंद्र की सरकार, बेटियों को शिक्षा के लिए और समाज में समान अधिकार में लाने वाली सावित्री बाई फुले सरीखे कई विभूतियों के प्रयासों स्वरूप बेटियों की शिक्षा और समाज में दिलाए गए सम्मान के इतिहास को भी बदल देगी। जहां परिवार वाले फिर से बेटियों को समाज के दरिंदो से बचाने के लिए घरों से बाहर निकलने पर लगाएंगे पाबंदी:पप्पू यादव
RKTV NEWS/अनिल सिंह,08 जून।देश में चर्चा का विषय बनी महिला पहलवानों के समर्थन में आज पटना के गर्दानीबाग में जनाधिकार पार्टी द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद पप्पू यादव के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया।
धरने को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने देश की महिला पहलवानों पर हो रहे शारीरिक और मानसिक अत्याचारों पर क्षोभ प्रकट करते हुए कहा की ये हमारे और देश की जनता के लिए काफी शर्मनाक है की देश का नाम रौशन करने वाली वालियों पहलवान बेटियों को आज न्याय के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है। देश के लिए इससे बड़ी शर्मनाक घटना क्या होगी? यह देश की कैसी न्याय व्यवस्था है जिसे पाने के लिए बेटियों को अपने आंसु बहाने पड़ रहे है एक तरफ सरकार बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद करती है और दूसरी तरफ जब बेटियां आगे बढ़ कुछ करना और देश का नाम करती है तब सरकार के संरक्षण में पल रहे लोगो द्वारा उसका दैहिक शोषण किया जाता है।उन्होंने कहा की वर्षो लग गए लड़कियों को समाज में आगे लाने पढ़ाने और समान अधिकार दिलाने में इतिहास गवाह है सावित्री बाई फुले जैसी कई महान विभूतियों ने किस कदर अपनी त्याग और तपस्या से बेटियों को इस मुकाम पर लाया है।
केंद्र की सरकार जो विकास छोड़ सिर्फ इतिहास को बदलने में लगी है और लगता है की इतिहास बदलते बदलते वो महिलाओं और बेटियों को फिर से उसी दौर में लाना चाहती है जहां परिवार को लोग अपनी बहु बेटियों को समाज के दरिंदो के डर से ही घरों से नही निकलने और शिक्षित नहीं करना चाहते थे।श्री यादव ने बलात्कार के आरोपी बृज भूषण की सुप्रीम कोर्ट द्वारा आदेश के बाद किए गए दर्ज मुकदमे के बाद भी पद से नही हटाना और गिरफ्तार नही किए जाने पर केंद्र सरकार को दोषी ठहराया और कहा की कहां गए प्रधानमंत्री जब महिला पहलवानों द्वारा पदक लाने पर घर की बेटी का संबोधन किया करते थे आज वो क्यों भुल गए उन बेटियों को उनके मुंह से इन बेटियों के लिए एक शब्द भी नहीं निकला?आज केंद्र की सरकार सरकारी पैसों का दुरुपयोग कर रही है।देश की जनता बेरोजगारी और महंगाई से त्रस्त है ,महिलाएं अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है और प्रधान मंत्री मन की बात पर करोड़ों खर्च कर रहे है।श्री यादव ने रोषपूर्वक कहा की प्रधानमंत्री जी यदि काम अच्छे होंगे जनता और महिलाएं देश में सुखी होंगी तो सच मानिए आपकी बातों को सुनने के लिए जनता खुद आतुर होगी उसके लिए रुपए खर्च नही करने पड़ेंगे।हमारी पार्टी देशहित और महिला सम्मान के लिए 15 जून 23 से राज्यव्यापी आंदोलन करेगी।
धरने में शामिल राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ने कहा की देश के हालात अच्छे नहीं है महिला पहलवान न्याय के लिए सड़क पर बैठी है वही मणिपुर जल रहा है।जन अधिकार पार्टी इस देश विरोधी और लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास करने वाली सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी। धरने में शामिल अन्य लोगों में प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा,पूर्व विधायक भाई दिनेश,जाप राष्ट्रीय महासचिव प्रेम चंद्र सिंह,राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू,प्रधान महासचिव अवधेश लालू,जावेद इकबाल खान,प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यनारायण सहनी,युवा शक्ति राष्ट्रीय महासचिव पंकज मिश्रा,महिला प्रदेश अध्यक्ष विभा देवी,पटना पूर्वी जिला अध्यक्ष सच्चिदानंद यादव,पटना पश्चिमी जिला अध्यक्ष टिंकू यादव,महानगर अध्यक्ष आदि मेहता,युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजू दानवीर,छात्र प्रदेश अध्यक्ष मनीष यादव,युवा शक्ति अध्यक्ष तबरेज नेयाजी,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रघुपति यादव,प्रदेश प्रवक्ता डॉ बबन यादव,परमानंद यादव,अनिल यादव,नीतीश कुमार सिंह,शशांक कुमार मोनू,रितेश कुमार सहित सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और कार्यकता थे।


इतिहास को बदलने में लगी केंद्र की सरकार, बेटियों को शिक्षा के लिए और समाज में समान अधिकार में लाने वाली सावित्री बाई फुले सरीखे कई विभूतियों के प्रयासों स्वरूप बेटियों की शिक्षा और समाज में दिलाए गए सम्मान के इतिहास को भी बदल देगी। जहां परिवार वाले फिर से बेटियों को समाज के दरिंदो से बचाने के लिए घरों से बाहर निकलने पर लगाएंगे पाबंदी:पप्पू यादव