RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर के उद्वंत नगर थाने ने हीरोइन तस्कर को किया गिरफ्तार।

अभियुक्त के पास से बरामद हीरोइन और रूपए सहित अन्य सामग्रिया।

आरा/भोजपुर 06 जुलाई।आज तड़के उदवंत नगर थाना के द्वारा एक हीरोइन तस्कर की गिरफ्तारी की गई। इस संबंध में उद्वंत नगर थाना के जारी विज्ञप्ति में बताया गया की उदवंतनगर थानाप्रभारी शशी भूषण प्रसाद थाना बल के साथ बेलौर गांव में आज तड़के सुबह 4 बजे हत्याकांड के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर लौटने के क्रम में गांव के पास ही एक व्यक्ति बैग लिए जा रहा था जो पुलिस को देखते ही भागने लगा जिसे दौड़ कर थाना बलों द्वारा पकड़ा गया तत्पश्चात उसकी तलाशी लेने पर बैग के अंदर 11 पुड़िया हीरोइन और 3 लाख 5 सौ 36 रुपयों और 3 मोबाइल बरामद हुए। जिसे उद्वंत नगर थाने ने गिरफ्तार कर संबंधित दफाओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।गिरफ्तार युवक शिवकुमार उर्फ गोगा बेलौर गांव का ही रहने वाला है और वो पूर्व से ही एक हीरोइन तस्कर बताया जाता है जिसके खिलाफ उद्वंत नगर थाने में पूर्व से भी मामला दर्ज है।

Related posts

नारनौल:राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राजकीय कालेज में कार्यक्रम आयोजित!भारत की प्रजातांत्रिक व्यवस्था दुनिया में एक अनुपम उदाहरण : डीसी मोनिका गुप्ता

rktvnews

राजनीति, सेवा और नेतृत्व की अमर विरासत को प्रदर्शित करते भारत के प्रमुख सिख नेता।

rktvnews

04अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बिहार सरस मेला: विभिन्न प्रकार के पौधों की प्रजातियों का प्राकृतिक संसार।

rktvnews

कारगिल विजय दिवस जनपदभर में शौर्य दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया।

rktvnews

राष्ट्रीय एमएसएमई संस्थान (एनआई-एमएसएमई), हैदराबाद को क्षमता निर्माण आयोग (सीबीसी) ने 3-स्टार रेटिंग ‘उत्कृष्ट’ के तौर पर मान्यता प्रमाणन प्रदान किया।

rktvnews

Leave a Comment