RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

प्रत्येक माह के प्रथम शुक्रवार को आयोजित भूमि विवाद से संबंधित जनता दरबार में उपस्थित रहेंगे जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक।

सारण/ छपरा 06 जलाई। जिलाधिकारी सारण अमन समीर के द्वारा बताया गया कि प्रायः ऐसा पाया जा रहा है कि भूमि विवाद के कारण विधि-व्यवस्था की समस्या तो होती ही है साथ ही साथ कई आपराधिक घटनाओं के मूल में भी भूमि विवाद ही होता है। भूमि विवादों के निराकरण हेतु विभागीय निदेशानुसार प्रत्येक थाना पर प्रत्येक शनिवार को भूमि विवाद •संबंधी मामलों की सुनवाई अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष के स्तर पर एवं प्रत्येक 15 दिनों पर अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारीगण के स्तर से की जाती है। जिला स्तर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा भूमि विवाद संबंधी मामलों की मासिक समीक्षा की जाती है। परन्तु यह पाया जा रहा है कि प्रत्येक दिन जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के समक्ष भूमि विवाद संबंधी मामले लगातार आते रहते हैं, जिसमें कुछ गंभीर प्रकृति अर्थात अवैध कब्जा, अवैध निर्माण, जातिगत हिंसा उत्पन्न कराने वाले, साम्प्रदायिक विवाद फैलाने वाले आदि-आदि होते हैं, जिनका त्वरित निष्पादन करना बहुत ही आवश्यक है। इन्हीं सब वास्तविकताओं के आलोक में जिलाधिकारी सारण एवं पुलिस अधीक्षक, सारण प्रत्येक माह के प्रथम शुक्रवार को मध्याह्न 12.00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निपटारा हेतु जनता दरबार में उपस्थित रहेंगे।
जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि इस क्रम में प्रथम जनता दरबार दिनांक 14.07.2023 को मध्याह्न 12.00 बजे से अपराह्न 02.00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जनता दरबार के निर्धारित समय पर सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और थानाध्यक्ष अपने-अपने अनुमण्डल, प्रखंड मुख्यालय के वीडियो क्रॉफेसिंग कक्ष में ऑनलाइन उपस्थित रहेंगे। बताया गया कि जनता दरबार में आवेदनों की समीक्षा दो श्रेणियों में की जाएगी। विगत माह में सभी माध्यमों से प्राप्त आवेदनों को संवेदनशीलता के आधार पर वर्गीकृत करते हुए कम से कम 40 आवेदनों को चिन्हित किया जाएगा जिसमें जिलाधिकारी कार्यालय में प्राप्त कम से कम 20 आवेदन और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्राप्त कम से कम 20 आवेदन शामिल होंगे। अपर समाहर्त्ता, सारण सभी आवेदनों के संबंध में संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी स्तर से एवं अंचल अधिकारी, थानाध्यक्ष स्तर से कृत कार्रवाई का प्रतिवेदन संकलित करते हुए समीक्षा बैठक में प्रस्तुत करेंगे। प्रस्तावित तिथि एवं समय पर आयोजित जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा जिलाधिकारी के द्वारा संबंधित मामलों में दिए गए निदेशों के अनुपालन की समीक्षा अपर समाहर्त्ता, सारण द्वारा साप्ताहिक रूप से की जाएगी।

Related posts

मध्यप्रदेश:सबके दिलों में हमेशा बनें रहेंगे गोस्वामी तुलसीदास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने की पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग की समीक्षा।

rktvnews

गिरीडीह: उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने गिरिडीह जिला अंतर्गत विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा किया, प्रमुख चौक-चौराहे, विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने जिला स्तरीय पीoएमo श्री FLN मेला सह TLM प्रदर्शनी, 2026 का किया शुभारंभ।

rktvnews

पूर्वी चंपारण: 9 दिसंबर को आयोजित होगा रोजगार सह मार्गदर्शन शिविर।

rktvnews

चतरा:प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में चतरा जिला राज्य में प्रथम।

rktvnews

Leave a Comment