RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : शाहपुर प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव गिरा।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 12 जनवरी। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड प्रमुख तथा उप प्रमुख के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिर गया। और इस तरह प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख की कुर्सी बरकरार रह गई। प्रखंड परिसर स्थित सामुदायिक भवन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हेतू बैठक निर्धारित समय 11:30 बजे शुरू हुई। बैठक में पर्यवेक्षक जगदीशपुर डीसीएलआर अमरेंद्र कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार,सीओ श्वेता मिश्रा, थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार, करनामेपुर ओपी थाना अध्यक्ष पुलिस निरीक्षक मनीष कुमार, बहोरनपुर ओपी थानाध्यक्ष अभय शंकर सहित प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद था। बैठक में केवल प्रखंड प्रमुख गीता देवी ही उपस्थित हुईं और शेष सभी पंचायत समिति सदस्य बैठक मे अनुपस्थित रहे। अविश्वास प्रस्ताव डालने वाले पंचायत समिति सदस्य बबलू तिवारी सहित उनके समर्थक भी अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाली चर्चा एवं बैठक में उपस्थित नहीं हुए। और इस तरह अविश्वास प्रस्ताव गिर  गया। पर्यवेक्षक डीसीएलआर अमरेंद्र कुमार तथा बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार ने अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया।

Related posts

भोजपुर:प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट) भोजपुर की बैठक संपन्न।

rktvnews

सारण:जिनके नाम से होगी जमीन की जमाबंदी/होल्डिंग कायम, वही कर सकेंगे जमीन/मकान की बिक्री।

rktvnews

भगवान श्री राम सत्य,नीति और धर्म के प्रतीक हैं लेकिन भाजपाई हर सांप्रदायिक उन्मादो को फैलाने में जै श्री राम का नारा लगा रहे है जो निंदनीय है:आनंद मोहन

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रतिमा विसर्जन।

rktvnews

पटना:जीविका पवेलियन में दिखी बिहार के विकास की गाथा ,ग्रामीण विकास से लोग हुए रूबरू

rktvnews

22 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment