RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजधानी वाटिका में वृक्ष को बांधे रक्षा सूत्र।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)09 अगस्त।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रक्षा बंधन एवं ‘बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस’ के पावन अवसर पर आज पटना स्थित राजधानी वाटिका में वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राजधानी वाटिका में पौधे का रोपण भी किया।
ज्ञातव्य है कि 13 अगस्त 2012 को रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने “बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस” का शुभारंभ किया था। इसका उद्देश्य है कि पर्यावरण के प्रति लोग जागरूक हों, पौधों को संरक्षित करें और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें। जलवायु परिवर्तन से पृथ्वी पर हो रहे नुकसान को कम करने के लिए वृक्षारोपण करना एवं इन्हें बचाना अतिआवश्यक है। जल-जीवन-हरियाली एवं अन्य योजनाओं के अन्तर्गत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। राज्य में इको टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य सरकार की योजनाओं एवं प्रयासों से राज्य के लोग पर्यावरण, जीव-जंतुओं के संरक्षण तथा वृक्षारोपण के प्रति जागरूक हो रहे हैं।

Related posts

राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष ने बस्सी में सत्यव्रत रावत चूण्डा पैनोरमा के लिए भूमि का किया निरीक्षण।

rktvnews

गुमला:विकास चिल्ड्रेन एकेडमी बिशुनपुर का प्रथम वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा में आंबेडकर समग्र अभियान के तहत विशेष शिविर आयोजित।

rktvnews

सीतामढ़ी:लखनदेई नदी की सफाई में खुद उतरे डीएम रिची पांडेय, श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेश।

rktvnews

सीनेट सदस्य विनोद कुमार सिंह ने राज्यपाल से की मुलाकात और मुख्यमंत्री को लिखा पत्र!मामला अतिथि प्राध्यापकों के अवकाश का।

rktvnews

राजस्थान:महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव ने बस्सी बाल विकास परियोजना के सीडीपीओ को किया एपीओ।

rktvnews

Leave a Comment