RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अंजनी सिंह, रंगमंच से शुरू तबला वादन अब भोजपुरी संगीत जगत में विदेश तक मचा रहे धमाल।

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 अप्रैल। भोजपुरी संगीत जगत में अंजनी सिंह ने तबला वादन में एक नया मुकाम बनाया है। भोजपुरी संगीत में पारम्परिक और आधुनिक संगीत के फ्यून के प्रयोग ने अंजनी को रातों रात पहचान दी.
बड़हरा प्रखंड के चातर गांव में जन्मे अंजनी सिंह को तबला वादन की कला विरासत में मिली. उनके पिता स्व. कामेश्वर सिंह वाराणसी स्थित देश के विश्व प्रसिद्ध तबला वादक गुदई महाराज के शिष्य थे. दादा जी स्व शोभनाथ सिंह पेशे से शिक्षक होने के साथ साथ गांव के पारंपरिक वादक भी थे. घर पर संगीत का माहौल हुआ करता था. बचपन से ही तबलें की बोल के साथ अंजनी बड़े हुए. अंजनी सिंह को तबलें की विधिवत शिक्षा अपने पिता से मिली. बचपन में शर्मिंलू स्वभाव के अंजनी विद्यालय में पढ़ाई के बाद शाम में अन्य बच्चों की तरह मैदानी खेल खेलने के बजाय घर में ही तबलें का अभ्यास करते. संगीत से प्रभाकर अंजनी के गुरू इनके पिता स्व कामेश्वर सिंह थे.
अंजनी को आरा के रंगमंच से जोड़ा इनके मित्र व रंगकर्मी डॉ पंकज भट्ट ने. नाट्य संगीत में पारंगत हो अंजनी आरा और अखिल भारतीय लघु नाट्य प्रतियोगिताओं में घूम घूम कर नाट्य दलों के साथ देश के विभिन्न शहरों में नाटकों का मंचन किया. जिसमें रश्मि रथी, अंधेर नगरी चौपट राजा, काठघोड़वा, प्रमोशन, विदेशियाँ, जिले के पूर्व जिलाधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव के शोध पत्र पर आधारित डगडुगी आदि दर्जनों नाटक शामिल है. अंजनी बताते हैं कि नाट्य संगीत ने ही भोजपुरी संगीत में नित्य नये नये प्रयोग की प्रेरणा दी।
भोजपुरी व हिन्दी संगीत जगत में इन्होंने करीब 5 हजार से ज्यादा गानों में तबला वादन किया है. सैकड़ो भोजपुरी एलबमों में संगीत कंपोज किया हैं. इनके द्वारा कंपोज गीत सफलता की गारंटी मानी जाती हैं. 2 साल मुंबई फ़िल्म संगीत इंडस्ट्री में काम कर चुके अंजनी द्वारा इजाद भोजपुरी ठेका ( तबले का बोल) आज भी इंडस्ट्री में अंजनी ठेका के नाम से जाना जाता हैं. अंजनी महुआ टीवी, ज़ी टीवी, दूरदर्शन, न्यूज़ 18 आदि कई टीवी चैनलों पर टैलेंट हंट शो में वादन करते नजर आ चुके हैं।देश के विश्वप्रसिद्ध गायक उदित नारायण, पद्मश्री व बिहार कोकिला शारदा सिन्हा, पद्मश्री मालिनी अवस्थी, मैथिली ठाकुर, भोजपुरी सम्राट भरत शर्मा, मुन्ना सिंह, लोक सभा सांसद मनोज तिवारी, दिनेश लाल निरहुआ, कल्पना पटवारी, देवी, विष्णु ओझा, गोपाल राय, पवन सिंह, खेसारी लाल, कल्लू, छोटू छलिया सहित भोजपुरी संगीत जगत के सभी नये पुराने गायकों के साथ तबला वादन करते आ रहें हैं. विदेशों में भी इनके लाखों प्रसंशक हैँ. यही कारण है कि अंजनी 2 बार दोहा कतर, 1 बार मॉरीसस, 1 बार दुबई और 5 बार थाईलैंड के विभिन्न नगरों में कार्यक्रम का प्रदर्शन कर चुके हैँ. वर्तमान में अंजनी लोक गायिका मैथिली ठाकुर के साथ बैंकॉक की कार्यक्रम यात्रा पर है.।
अंजनी माँ काली बखोरपुर ट्रस्ट में कला एवं संगीत प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हैं।

Related posts

बिहार: भोजपुर:राधा शरण सिंह मेमोरियल कप: तापा एकादश को वॉक ओवर,शाहाबाद हीरोज सेमी फाइनल में पहुंची।

rktvnews

बेतिया:जिलाधिकारी ने समाहरणालय परिसर अवस्थित विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोपाल:जनता की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग का सख्त एक्शन।

rktvnews

दरभंगा:संयुक्त निदेशक सह जिला जन संपर्क अधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई!उप निदेशक सह जिला सूचना जनसंपर्क अधिकारी ने लिया प्रभार।

rktvnews

भोजपुर: जिला समाहरणालय में उद्यमी वार्ता सम्मेलन का आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 14 अप्रैल 26

rktvnews

Leave a Comment