RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

लेबनान के सशस्त्र बलों ने दक्षिणी नौसेना कमान की यात्रा की।

नई दिल्ली/04 जुलाई।ब्रिगेडियर जनरल हुसैन बाज़्ज़ी के नेतृत्व में लेबनान के सशस्त्र बलों का पांच सदस्यीय प्रशिक्षण प्रतिनिधिमंडल 3 से 8 जुलाई 2023 तक दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि और भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए), एझिमाला के दौरे पर है। प्रतिनिधिमंडल ने इस यात्रा के दौरान, मुख्य स्टाफ अधिकारी (प्रशिक्षण) रियर एडमिरल उपल कुंडू के साथ बातचीत की और प्रशिक्षण के क्षेत्र में दोनों सेनाओं के बीच अंतरसंचालन और सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यालय समुद्री प्रशिक्षण (एचक्यूएसटी) का दौरा किया और रियर एडमिरल सुशील मेनन, फ्लैग ऑफिसर समुद्री प्रशिक्षण के साथ बातचीत की। ऑपरेशनल सी ट्रेनिंग के विभिन्न पहलुओं पर व्यावसायिक बातचीत आयोजित की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान के विभिन्न प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों का भी दौरा किया और अत्याधुनिक प्रशिक्षण बुनियादी ढांचे, सुविधाओं और सिमुलेटर के बारे में प्रदर्शन का अवलोकन किया। प्रतिनिधिमंडल कोच्चि की यात्रा पूरी होने पर, नौसेना प्रशिक्षण के क्षेत्र में आपसी सहयोग के रास्ते तलाशने के लिए आईएनए एझिमाला के लिए रवाना होगा।

Related posts

भोजपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्षव सचिव के साथ बैठक आयोजित।

rktvnews

उत्तराखंड:भू-कानून के लिए बनाई गई कमेटी द्वारा बड़े पैमाने पर की जाए जन सुनवाई: मुख्यमंत्री

rktvnews

हर संभव प्रयास कर मतदान प्रतिशत बढ़ायें – मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन

rktvnews

भोजपुर : जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के बाढ प्रभावित क्षेत्र के 71 विद्यालयों को किया गया बंद।

rktvnews

निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल ने राष्ट्रपति चुनाव 2023 का निरीक्षण करने के लिए मालदीव का दौरा किया।

rktvnews

भोजपुर: आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने विद्युत एवं पीएचईडी विभाग के पदाधिकारियों संग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment