RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारा लक्ष्य : विशाल प्रशान्त

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 अक्टूबर।तरारी विधानसभा क्षेत्र हर दिशा में विकास की ओर अग्रसर है, हमारा लक्ष्य है की तरारी का सर्वांगीण विकास हो। इस दिशा में हमने अपने अल्प कार्यकाल में कदम बढ़ाया है जिसमें काफी सफलता भी मिली है। एक तरफ जहां किसानों की सिंचाई की व्यवस्था दुरुस्त हो रही है वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए औद्योगिक क्षेत्र सरकार द्वारा घोषित करवाया गया है जहां बाहर की कई फैक्ट्रियां हमारे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार प्रदान करेगी।
उक्त बातें तरारी विधानसभा क्षेत्र से राजग समर्थित भाजपा प्रत्याशी सह वर्तमान विधायक विशाल प्रशांत ने जनसंपर्क के दौरान आयोजित सभाओं में कहीं । शुक्रवार सुबह से ही भाजपा प्रत्यासी विशाल प्रशान्त तरारी प्रखंड के भकुरा पंचायत अंतर्गत सरफोरा, धमना, गोराडीह, मिश्रकर्मा, गुडनदिह,हरनाथडीह, मलवे, परसिया , पड़रिया एवं भकुरा में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया , जहां जनता का अपार समर्थन मिला। जगह जगह पर ग्रामीणों के द्वारा अपने लोकप्रिय नेता विशाल प्रशान्त उर्फ सुशील पांडेय का फूल माला से स्वागत किया गया।
इस मौके पर उपस्थित प्रमुख लोगो मे दयाशंकर सिंह, संजय राम, प्रदीप राय, अमरनाथ राय, अनिल साह, अयोध्या चौधरी, जोगिंदर पासवान, पप्पू मिश्रा,ददन चंद्रवंशी, मुना शर्मा, कुसुम पासवान, अनिल साह, अजय यादव, कमलेश यादव संजय पांडेय समेत कई लोग थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

नवादा:सेवानिवृत्ति पर जिला जनसंपर्क कार्यालय में परिचारी आशा कुमारी सिन्हा को भावभीनी विदाई।

rktvnews

पटना:जिला तैराकी चैंपियनशिप के फाइनल के लिए चयनित हुए कीर्त्यादित्य और उत्तरायण।

rktvnews

गिरीडीह:नगरपालिका आम चुनाव 2026 के निमित्त महापौर/अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद के निर्वाचन हेतु विभिन्न निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी को किया गया नामित।

rktvnews

सिवान:भोजपुरी विकास मंडल के अभियान समिति की बैठक।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में सांगीतिक संध्या का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment