RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:जिला पदाधिकारी ने राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, बक्सर में उमंग-2025 का उद्घाटन किया।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)06 दिसंबर।आज जिला पदाधिकारी बक्सर,अंशुल अग्रवाल के द्वारा राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बक्सर में तीन दिवसीय खेल-कूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता उंमग-2025 का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।
जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कार्यक्रम की रूप रेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि उमंग-2025 आयोजन में क्रिकेट, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, कैरम एवं शतरंज की प्रतियोगिताओं के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्र वाद-विवाद, निबंध लेखन, कविता पाठ, समुह चर्चा, प्रश्नोत्तरी एवं नृत्य भी शामिल है। इस प्रतियोगिता के विजेता को जोनल और फिर राज्य स्तरीय खेलने का मौका मिलेगा।
जिला पदाधिकारी ने छात्रों को स्वस्थ रहने हेतु खेल कूद को महत्वपूर्ण बताया तथा उन्हें पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया ताकि छात्रों का सर्वागिण विकास हो सके। साथ ही उन्होंने छात्रों से खेल जगत व सांस्कृतिक क्षेत्र में भी बढ-चढ़ कर भाग लेने को प्रोत्साहित किया। जिससे बक्सर के साथ-साथ बिहार का भी मान सम्मान देश स्तर पर गौरवान्वित हो सकें।
जिला पदाधिकारी ने संस्थान के खेल-कूद मैदान के साथ विकास कार्यो का भी जायजा लिया।
डॉ० महेंद्र पाल, उप विकास आयुक्त बक्सर ने पढ़ाई में अनवरत प्रयास कायम रखने के साथ साथ छात्रों को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया। ताकि छात्रों का एक अच्छा कैरियर विकल्प मिल सके।
उक्त कार्यक्रम प्राचार्य डॉ० राम नरेश राय के मार्गदर्शन और गौतम कुमार व गौरव परमार के समन्वयन में आयोजित किया गया।
इस आयोजन से छात्रों के बीच टीम वर्क, नेतृत्व और नवीन सोच को प्रोत्साहन मिलेंगा। साथ ही छात्रों को राज्य स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता में भी भाग लेने का मौका मिलेगा, जिससे उन्हे इस दिशा में कैरियर बनाने में सहायता मिलेगी।
कार्यक्रम के समाप्ति के दिन पुरूस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा। उर्जा और सौहार्द से भरपूर संस्थान के सभी शिक्षक, छात्र व कर्मचारी कार्यक्रम की सफलता हेतु समर्पित है।

Related posts

30 जुलाई को श्रीहरिकोटा से ‘‘निसार’’ प्रक्षेपण इसरो के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ाएगा: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

भोजपुर: महाराणा प्रताप की जयंती पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महाविद्यालीन-शाखा द्वारा रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

रायपुर : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान का समय निर्धारित।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अतिरिक्त तीन लाख कैडेट रिक्तियों के साथ एनसीसी के विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

rktvnews

संचार राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्र शेखर ने पिछले दशक में भारत के दूरसंचार क्षेत्र की वृद्धि के लिए सरकार और उद्योग के बीच समन्वय की सराहना की।

rktvnews

Leave a Comment