RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

मिसाइल सह गोला बारूद (एमसीए) बार्ज एलएसएएम 10 (यार्ड 78) पोत का जलावतरण।

नई दिल्ली/29 दिसंबर।08 x मिसाइल सह गोला बारूद परियोजना का चौथा पोत भारतीय नौसेना के लिए विशाखापत्तनम के एमएसएमई शिपयार्ड, मेसर्स सेकॉन इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा तैयार किया गया है। 28 दिसंबर 2023 को मिसाइल सह गोला बारूद बार्ज, एलएसएएम 10 को मुंबई में नाद (करंजा) के लिए स्थित नौसेना डॉकयार्ड से जलावतरित किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता सीओवाई (एमबीआई) के सीएमडीई एमवी राज कृष्णा ने की।
08 x मिसाइल सह गोला बारूद बार्ज नौकाओं के निर्माण के लिए अनुबंध पर 19 फरवरी 2021 को रक्षा मंत्रालय और विशाखापत्तनम के एमएसएमई शिपयार्ड, मेसर्स सेकॉन इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच हस्ताक्षर किए गए थे। भार उठाने में सक्षम इन पोतों के नौसेना में शामिल होने से छोटे बांधों और बाहरी बंदरगाहों पर अन्य जहाजों के लिए सामान/गोला-बारूद का परिवहन, रसद की लदान और पोतारोहण तथा अवरोहण की सुविधा के द्वारा भारतीय नौसेना की सैन्य गतिविधियों के संचालन को गति मिलेगी।
ये पोत प्रासंगिक रूप से नौसेना के नियमों तथा भारतीय शिपिंग रजिस्टर (आईआरएस) के विनियमन के तहत स्वदेशी रूप से विकसित और निर्मित किए गए हैं। इस नौका का मॉडल परीक्षण डिजाइन चरण के दौरान विशाखापत्तनम के नौसेना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला (एनएसटीएल) में किया गया था। ये पोत भारत सरकार की मेक इन इंडिया पहल के गौरवशाली ध्वजवाहक हैं।

Related posts

प्रधानमंत्री ने एससीओ शिखर सम्मेलन के अवसर पर म्यांमार के राज्य सुरक्षा एवं शांति आयोग के अध्यक्ष सीनियर जनरल मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की।

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में जिला उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भारतीय सेना प्रमुख मिस्र का दौरा करेंगे।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:प्रत्याशियों को मिला चुनाव खर्च लेखा का प्रशिक्षण।

rktvnews

ट्रांसफर नीति 2025: नतीजे तैयार, पर इरादे अधूरे!, सीलबंद लॉकरों में बंद शिक्षक की उम्मीदें”

rktvnews

भोजपुर: 07 अगस्त को रोजगार शिविर का होगा आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment