RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

देश का विकास और सुरक्षा मोदी जी के हाथों में सुरक्षित:पूर्व मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 04 जुलाई। प्रधानमंत्री का 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत विगत 1 माह से लगातार कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में बड़हरा के विधायक, पूर्व मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने क्षेत्र में सघन दौरा का कार्यक्रम आज जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रियता से प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इनके साथ भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अनेकों सदस्य साथ में घूमते प्रचार करते नजर आए।आज बड़हरा विधानसभा के अति पिछड़ा वर्ग के महिलाओं के घर जा जाकर उन्हें उनके फायदा वाले योजनाओं को बताया और पूर्व से होने वाली फायदा की भी जानकारी ली। उन्होंने आश्वासन दिया कि मोदी सरकार सबका साथ, सबका विश्वास और सब के प्रयास से लगातार विकास के कार्यक्रमों को अंतिम लोगों तक पहुंचा रही है।देश को, समाज को आगे बढ़ाने के लिए मोदी जी को अधिक से अधिक समर्थन देकर राष्ट्र की प्रगति में सम्मिलित हो। सिंह ने परिवारवाद और लूटवाद से अलग रहने की अपील भी की।युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बिभु जैन, सासाराम लोकसभा के प्रभारी हरेराम चंद्रवंशी, मंजीत सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, निशांत, परदीप कुमार और साथ में बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

इंदौर:संभागायुक्त एवं आईजी ने खरगोन में स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।

rktvnews

ग्वालियर:निजी विद्यालयों द्वारा किताबें, स्टेशनरी,यूनिफॉर्म इत्यादि की खरीदारी के बाध्य करने की शिकायतों पर जिला प्रशासन सख्त।

rktvnews

भोजपुर: नरही चांदी में भोजपुरी पेंटिंग कार्यशाला सह सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 26 मई 26

rktvnews

आन-बान-शान से समूचे जिले में लहराया तिरंगा,उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया 77 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह!प्रभारी मंत्री ने मुख्य समारोह स्थल महाराजा स्टेडियम पर किया झंडोत्तोलन, परेड का किया निरीक्षण।

rktvnews

शिवहर:लोकतंत्र की परिपक्वता दाव पर!

rktvnews

Leave a Comment