RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून : मुख्यमंत्री ने बाल विवाह मुक्ति रथ को दिखाई हरी झंड़ी।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)24 जनवरी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में समर्पण सोसाइटी फॉर हेल्थ रिसर्च एंड डेवलपमेंट द्वारा देहरादून में बाल विवाह की रोकथाम के लिए संचालित बाल विवाह मुक्ति रथ का फ्लैग ऑफ किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रथ एक जन-जागरूकता अभियान के रूप में कार्य करेगा, जिसका उद्देश्य दूरस्थ, ग्रामीण एवं उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों तक पहुँच बनाकर बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के विरुद्ध समयबद्ध, सघन एवं प्रभावी संदेश जन-जन तक पहुँचाना है।
यह अभियान 24 जनवरी 2026 से 08 मार्च 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत विभिन्न गाँवों, शहरी बस्तियों, स्कूलों, पंचायतों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं सामुदायिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक, संवाद सत्र, शपथ कार्यक्रम, परामर्श शिविर, IEC सामग्री वितरण तथा जनसंवाद जैसी गतिविधियाँ आयोजित की जाएगी।
इस अवसर पर अध्यक्ष उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण डॉ. गीता खन्ना, समर्पण सोसाइटी के अध्यक्ष विपिन पंवार एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

एनआईईएलआईटी ने डिजिटल इंडिया पहल को बढ़ावा देने के लिए 8 दूरदर्शी संगठनों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला समन्वय समिति की बैठक, विभिन्न योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने “जलीय जीव रोग – उभरती चुनौतियां और तैयारियां” विषय पर संगोष्ठी का उद्घाटन किया।

rktvnews

वरासत में नाम दर्ज न करने पर तितरोदा के लेखपाल रामपाल यादव निलंबित!मृतक के परिजनों का जिलाधिकारी ने 6 वारिसो का वरासत के आधार पर खतौनी में मौके पर कराया नाम दर्ज।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में वामपंथी उग्रवाद पर प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

rktvnews

निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल ने राष्ट्रपति चुनाव 2023 का निरीक्षण करने के लिए मालदीव का दौरा किया।

rktvnews

Leave a Comment